कार और ट्रेलर की भिड़ंत : महिला समेत चार की मौत, पारिवारिक विवाद को सुलझा कर आ रहे थे

क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारू

कार और ट्रेलर की भिड़ंत : महिला समेत चार की मौत, पारिवारिक विवाद को सुलझा कर आ रहे थे
एक बोलेरो और ट्रेलर की आमने सामने की भिड़ंत में महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 गंभीर घायल हो गए, जिन्हें बीकानेर रेफर किया गया है। मृतक और घायल एक ही परिवार के  बताए गए हैं, जो एक पारिवारिक विवाद में समझौता कराने गए थे। सांडवा पुलिस ने बताया बोलेरो सांडवा से लालगढ़ की तरफ  जा रही थी और ट्रेलर नोखा से सांडवा की तरफ आ रहा था।

चूरू। सांडवा थाना क्षेत्र के कातर व तेहनदेसर के बीच शुक्रवार शाम एक बोलेरो और ट्रेलर की आमने सामने की भिड़ंत में महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 गंभीर घायल हो गए, जिन्हें बीकानेर रेफर किया गया है। मृतक और घायल एक ही परिवार के  बताए गए हैं, जो एक पारिवारिक विवाद में समझौता कराने गए थे। सांडवा पुलिस ने बताया बोलेरो सांडवा से लालगढ़ की तरफ  जा रही थी और ट्रेलर नोखा से सांडवा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान कातर व तेहनदेसर के बीच दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें शव बुरी तरह फं स गए। पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बोलेरों से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के शवों को सांडवा पीएचसी में रखवाया, वहीं चार गंभीर घायलों को बीकानेर रेफ र किया गया हैं। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फ रार हो गया। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारू कराया।

हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में बोलेरो सवार लालगढ़ निवासी उम्मेद सिंह (55) प्रहलाद सिंह (35), राजू कंवर (35) पत्नी मदन सिंह और श्यामसर नागौर निवासी दिलीप सिंह (25)की मौत हो गई। वहीं लालगढ़ निवासी मदनसिंह, भैरोंसिंह, नारायण और प्रेम सिंह घायल हो गए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग