भारतीय रेलवे ने त्योहारों के दौरान 43 हजार से अधिक रेल सेवाएं कीं संचालित, सबसे बड़े विशेष रेल अभियानों में से एक

बेहतर उपलब्धता और सुगम यात्रा सुनिश्चित

भारतीय रेलवे ने त्योहारों के दौरान 43 हजार से अधिक रेल सेवाएं कीं संचालित, सबसे बड़े विशेष रेल अभियानों में से एक

भारतीय रेलवे ने प्रमुख धार्मिक आयोजनों और व्यस्त यात्रा के मौसम के दौरान बड़ी संख्या में विशेष रेलगाड़ियों का संचालन कर यात्रियों की सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए व्यापक उपाय किए हैं। 2025 में विशेष रेलगाड़ियों के संचालन में उल्लेखनीय वृद्धि की गई। 2025 के दौरान भारतीय रेलवे ने महाकुंभ के लिए अपने सबसे बड़े विशेष रेल अभियानों में से एक का संचालन किया।

जयपुर। भारतीय रेलवे ने प्रमुख धार्मिक आयोजनों और व्यस्त यात्रा के मौसम के दौरान बड़ी संख्या में विशेष रेलगाड़ियों का संचालन कर यात्रियों की सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए व्यापक उपाय किए हैं। 2025 में विशेष रेलगाड़ियों के संचालन में उल्लेखनीय वृद्धि की गई। 2025 के दौरान भारतीय रेलवे ने महाकुंभ के लिए अपने सबसे बड़े विशेष रेल अभियानों में से एक का संचालन किया, जिसमें 13 जनवरी से 28 फरवरी, 2025 के बीच 17 हजार 340 विशेष ट्रेनें चलाई गई, ताकि बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आवाजाही सुगम हो सके। 
होली के लिए जो 1 मार्च से 22 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई, 1144 विशेष ट्रेनें चलाई गई, जो होली 2024 के दौरान चलाई गई ट्रेनों की संख्या से लगभग दोगुनी थीं, जिससे बेहतर उपलब्धता और सुगम यात्रा सुनिश्चित हुई।

1 अप्रैल से 30 जून तक चलने वाले 2025 के ग्रीष्मकालीन यात्रा सत्र में 12417 ग्रीष्मकालीन विशेष रेल यात्राएं संचालित की गईं, जिससे छुट्टियों के चरम महीनों के दौरान भी उच्च स्तर की सेवा सुनिश्चित हुई। छठ पूजा-2025 के लिए विशेष व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया, जिसके तहत 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 के बीच 12383 विशेष रेल यात्राएं संचालित की गईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती हैं। 2025 में की गई ये उन्नत व्यवस्थाएं 2024 में निर्मित मजबूत परिचालन आधार पर आधारित थीं। 30 जनवरी से 11 मार्च 2024 तक संचालित आस्था विशेष सेवाओं के दौरान तीर्थयात्रियों की सुगमता के लिए 326 विशेष चक्रीय रेल यात्राएं संचालित की गईं। होली-2024 के लिए 12 मार्च से 2 अप्रैल 2024 तक, भारतीय रेलवे ने त्योहारी भीड़ को संभालने के लिए 604 विशेष रेल यात्राएं संचालित कीं। 2024 की गर्मियों में 12919 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई, जबकि छठ पूजा 2024 के लिए 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 के बीच 7990 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई। 2025 में स्पेशल ट्रेनों के संचालन में उल्लेखनीय वृद्धि भारतीय रेलवे की यात्रियों की सुविधा, कुशल भीड़ प्रबंधन और अधिक मांग के समय में विश्वसनीय यात्रा सुनिश्चित करने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सलमान खान को कन्ज्यूमर कोर्ट में होना होगा पेश : राजश्री पान मसाला मामला, देने होंगे हस्ताक्षर नमूने   सलमान खान को कन्ज्यूमर कोर्ट में होना होगा पेश : राजश्री पान मसाला मामला, देने होंगे हस्ताक्षर नमूने  
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष अनुराग गौतम और सदस्य ने शुक्रवार को राजश्री पान मसाला मामले में सुनवाई करते...
कर्नाटक बस-ट्रक हादसे में चालक की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई सात
Weather Update : प्रदेश में तेज सर्दी का दौर जारी, कोहरा भी बन रहा परेशानी ; कोहरे के कारण बिजली विभाग की बोलेरो ट्रक से टकराई
अरावली पर्वतमाला को बचाना जरुरी 
टी-20 : श्रीलंका को तीसरे टी-20 में 8 विकेट से हराया, टीम इंडिया को 3-0 की अजेय बढ़त
विजय हजारे ट्रॉफी : रोहित शून्य पर लुढ़के लेकिन मुंबई ने उत्तराखण्ड को 51 रन से हराया, बड़ी संख्या में जुटे दर्शक
रंगों में सजी भावनाओं की दुनिया : आकर आर्ट की वार्षिक चित्र प्रदर्शनी, कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र