डंपर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चेे : 8 माह के मासूम सहित तीन की मौत, 2 गंभीर घायल

हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम

डंपर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चेे : 8 माह के मासूम सहित तीन की मौत, 2 गंभीर घायल

नेशनल हाईवे-758 पर गुरुवार सुबह एक बेकाबू डंपर ने बीगोद थाना क्षेत्र में सामने से आ रही ईको कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में 8 महीने के मासूम और उसके मौसा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में मृत मासूम की मां और 3 साल की बहन गंभीर रूप से घायल।

भीलवाड़ा। नेशनल हाईवे-758 पर गुरुवार सुबह एक बेकाबू डंपर ने बीगोद थाना क्षेत्र में सामने से आ रही ईको कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में 8 महीने के मासूम और उसके मौसा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में मृत मासूम की मां और 3 साल की बहन गंभीर रूप से घायल हैं। बीगोद पुलिस के अनुसार, इको कार में सवार परिवार मांडलगढ़ की ओर जा रहा था। सुबह नेशनल हाईवे-758 पर सामने से आ रहे एक डंपर ने एक बस को ओवरटेक करने के चक्कर में कार को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान कविया ने जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर डंपर को जब्त किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसे में कारोही निवासी नारायण (40) और 8 महीने के नकुल की मौके पर ही मौत हो गईं। वहीं कार चालक भानू प्रताप को गंभीर हालत में एमजी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया जबकि हादसे में घायल महिला गनिया (30) और उसकी 3 साल की बेटी मन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि गनिया अपने जीजा नारायण के साथ भीलवाड़ा के मेजा गांव ससुराल से अपने पीहर मांडलगढ़ जा रही थी। उधर हादसे के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू की।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
पीसीसी मुख्यालय में होली मिलन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने रंग-अबीर से भाईचारे का संदेश दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की...
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें