जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: रेलवे स्टेशन पर 8 देशों के 44 पर्यटकों का स्वागत, पारंपरिक नृत्य से किया अभिनंदन

अतिथि देवो भवः’ की परंपरा को जीवंत किया

जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: रेलवे स्टेशन पर 8 देशों के 44 पर्यटकों का स्वागत, पारंपरिक नृत्य से किया अभिनंदन

ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों से मेहमानों का अभिनंदन किया। महिलाओं ने तिलक लगाकर और पुष्पमालाएं पहनाकर ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा को जीवंत किया।

जयपुर। लक्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स जयपुर पहुंची। इस फेरे में 8 देशों के 44 विदेशी एवं भारतीय पर्यटक शाही सफर का हिस्सा बने। जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज़ में भव्य स्वागत किया गया। पर्यटकों में अमेरिका, यूके, भारत, चीन, साउथ अफ्रीका, इजराइल, इटली और ऑस्ट्रेलिया के सैलानी शामिल रहे। स्टेशन पर लोक कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों से मेहमानों का अभिनंदन किया। महिलाओं ने तिलक लगाकर और पुष्पमालाएं पहनाकर ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा को जीवंत किया।

इसके बाद पर्यटकों को जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस दौरान उन्होंने आमेर किला, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर सहित अन्य ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया और गुलाबी नगरी की संस्कृति, विरासत और आतिथ्य का अनुभव लिया।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग