सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी कार : हादसे में कार सवार पत्नी की मौत, पति घायल

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार

सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी कार : हादसे में कार सवार पत्नी की मौत, पति घायल

जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डहरा और पहरसर के बीच शाम एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी में से  पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गौरव घायल हो गया। डहरा चौकी के अनुसार गांव मौलौनी निवासी गौरव अपनी पत्नी पूजा के पैर का प्लास्टर कटवाने के लिए भरतपुर गया था।

नदबई। जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डहरा और पहरसर के बीच शुक्रवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी में से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गौरव घायल हो गया। डहरा चौकी के अनुसार गांव मौलौनी निवासी गौरव अपनी पत्नी पूजा के पैर का प्लास्टर कटवाने के लिए भरतपुर गया था।

इलाज के बाद दोनों कार से वापस अपने मौलोनी लौट रहे थे। इसी दौरान डहरा और पहरसर के बीच उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। हादसा में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार पूजा 30 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गौरव बच गया। पुलिस ने कार में फंसे शव को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से भरतपुर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पश्चिम एशिया में तनाव और डॉलर की मजबूती से रुपया ऐतिहासिक गिरावटया। अंतरबैंकिंग बाजार में भारतीय मुद्रा 92 रुपये प्रति...
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी