तेज रफ्तार ट्रेलर ने आठ को रौंदा, 4 की मौत : हाईवे पर पलटे ऑटो को सीधा कर रहे रहे थे, पिकअप को भी चपेट में लिया

मृतक और घायलों की हुई पहचान 

तेज रफ्तार ट्रेलर ने आठ को रौंदा, 4 की मौत : हाईवे पर पलटे ऑटो को सीधा कर रहे रहे थे, पिकअप को भी चपेट में लिया

भारतमाला हाईवे पर देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर नापासर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर एक ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए 8 लोगों को रौंद दिया, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर देर रात एक ऑटो पलट गया था, उसे सीधा करने के लिए पिकअप को बुलाया गया।

बीकानेर। भारतमाला हाईवे पर देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर नापासर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर एक ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए 8 लोगों को रौंद दिया, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर देर रात एक ऑटो पलट गया था, उसे सीधा करने के लिए पिकअप को बुलाया गया। इस दौरान मौके पर आठ लोग मौजूद थे, जो ऑटो को खड़ा करने का प्रयास कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में आए ट्रेलर ने ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए आठ लोगों को रौंद दिया, जिससे चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं चार घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फ रार हो गया।

मृतक और घायलों की हुई पहचान 
 हादसे में राजूराम पुत्र रामप्रसाद जाट निवासी लूणासर, चूरू, सुनील पुत्र लिच्छूराम गोदारा निवासी बादडिया, चूरू, सुनील पुत्र भंवरलाल बिश्नोई निवासी रासीसर, बीकानेर और राजेश पुत्र पूरणमल जांगिड़ निवासी झीनी झुंझुनूं की मौत हो गई। वहीं महिला समेत जोधपुर के सालावास निवासी इंद्र सिंह, चूरू के राजलवाड़ा निवासी ताराचंद, बादडिया निवासी परमेश्वर और पूजा पत्नी राजेश जांगिड़ को घायल अवस्था में बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफ र किया गया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी