गोदाम निर्माण के लंबित प्रकरणों का मामला सदन में गूंजा, मंत्री गौतम कुमार ने में जवाब कहा- गोदाम का निर्माण कार्य भूमि को उपलब्धता के आधार पर

एक समिति के पास भूमि की उपलब्धता

गोदाम निर्माण के लंबित प्रकरणों का मामला सदन में गूंजा, मंत्री गौतम कुमार ने में जवाब कहा- गोदाम का निर्माण कार्य भूमि को उपलब्धता के आधार पर

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के सहकारी समितियां के भवन निर्माण को लेकर प्रश्न उठा। पूरक प्रश्न करते हुए विधायक रामस्वरूप ने कहा कि हमारे यहां पांच समितियां हैं जिनमें गोदाम नहीं है। कार्यालय नहीं है।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के सहकारी समितियां के भवन निर्माण को लेकर प्रश्न उठा। पूरक प्रश्न करते हुए विधायक रामस्वरूप ने कहा कि हमारे यहां पांच समितियां हैं जिनमें गोदाम नहीं है। कार्यालय नहीं है। कब तक बनेंगे। मंत्री गौतम कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि गोदाम का निर्माण कार्य भूमि को उपलब्धता के आधार पर होता है।

पांच जो समितियां हैं। उसमे मात्र एक समिति के पास भूमि की उपलब्धता है। बाकी चार में नहीं है। एक राजोसी समिति है। वहां पर हम गोदाम निर्माण शुरू करवा देंगे। आज ही हम इसकी स्वीकृति जारी कर देंगे। जहां तक चार का सवाल है तो भूमि की उपलब्धता के आधार पर वहां पर भविष्य में गोदाम संबंधी कार्य किया जा सकेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्म ‘शतक’ देखने पर नहीं लगेगा SGST का बोझ, सरकार करेगी भरपाई फिल्म ‘शतक’ देखने पर नहीं लगेगा SGST का बोझ, सरकार करेगी भरपाई
राज्य सरकार ने हिन्दी फिल्म ‘शतक’ को लेकर बड़ा फैसला किया। सरकार ने तय किया है कि इस फिल्म के...
Re-KYC नहीं होने पर DBT भुगतान में आ सकता है व्यवधान : आयोजना विभाग ने सभी विभागों को भेजा पत्र
हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, ऑटो और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
5 देशों के पर्यटकों ने लिया राजस्थानी आतिथ्य का अनुभव, गांधी नगर स्टेशन पर पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत अभिनंदन
अजमेर में दिनदहाड़े MBBS छात्रा का मोबाइल स्नैच! बाइकर्स ने छोटे धड़े की नसिया के पास किया वारदात, CCTV में कैद बदमाश
ऋषिकेश में भाजपा का 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' शुरू, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद
पेट और लिवर संबंधित बीमारियों की सर्जरी पर होगा मंथन, अंतरराष्ट्रीय हिपेटो पैंक्रियाटो बिलियरी एसोसिएशन की कॉन्फ्रेंस आज से