खरबास सर्किल हादसा : फरार आरोपी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, परिजनों का धरना प्रदर्शन

कांस्टेबल को डिटेन कर उनसे पूछताछ शुरू

खरबास सर्किल हादसा : फरार आरोपी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, परिजनों का धरना प्रदर्शन

पत्रकार कॉलोनी के खरबास सर्किल पर तेज रफ्तार लग्जरी कार से हुए भीषण हादसे के बाद पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद मुख्य आरोपी दिनेश रणवा चालक अब तक गिरफ्त से बाहर। हादसे में एक युवक की मौत और 18 लोगों के घायल होने के बावजूद आरोपी का न पकड़ा जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा।

जयपुर। पत्रकार कॉलोनी के खरबास सर्किल पर तेज रफ्तार लग्जरी कार से हुए भीषण हादसे के बाद पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद मुख्य आरोपी दिनेश रणवा चालक अब तक गिरफ्त से बाहर है। हादसे में एक युवक की मौत और 18 लोगों के घायल होने के बावजूद आरोपी का न पकड़ा जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शी राकेश ने बताया कि वह पतासी खाने सर्किल पर पहुंचा था लेकिन वहां का मंजर देखकर सन्न रह गया। थड़ी-ठेले पलटे हुए थे चारों ओर भीड़ जमा थी और लोगों से पता चला कि एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद से पुलिस मुख्य आरोपी चालक दिनेश रणवा की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच पुलिस ने लग्जरी कार में सवार कांस्टेबल मुकेश जाट और पप्पू को डिटेन कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं आरोपी चालक को फरार होने में मदद करने के आरोप में सुमित चौधरी और अशोक मीणा को भी हिरासत में लिया गया है। 

परिजनों का धरना मुआवजे की मांग
हादसे में जान गंवाने वाले भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। इससे पहले परिजनों ने जयपुरिया अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन कर 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। करीब दोपहर में एसडीएम विकास प्रजापत मौके पर पहुंचे और परिजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब