होली पर यात्रियों को मिलेगी राहत : स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, जानें ट्रेन कौनसे स्टेशन पर करेगी ठहराव

स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा

होली पर यात्रियों को मिलेगी राहत : स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, जानें ट्रेन कौनसे स्टेशन पर करेगी ठहराव

होली पर अतिरिक्त यात्री भार एवं आरक्षण की लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को मिलेगी राहत। रेलवे करेगा स्पेशल रेलसेवा का संचालन। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भार से यात्रियों को होगी राहत।

जयपुर। होली पर्व पर ट्रेनों में चलने वाले अतिरिक्त यात्री भार एवं आरक्षण की लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए रेलवे प्रशासन श्रीगंगानगर ईदगाह आगरा श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा एवं जोधपुर मऊ जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार त्योहारी सीजन में ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री भार से यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर ईदगाह आगरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 4 से 25 मार्च तक श्रीगंगानगर से बुधवार को दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर गुरूवार को प्रात: 5.15 बजे ईदगाह पहुंचेगी। इसी प्रकार ईदगाह आगरा श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 5 से 26 मार्च तक ईदगाह से गुरूवार को प्रात: 7.30 बजे रवाना होकर शुक्रवार को रात्रि 2.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अबोहर, मलौत, बठिण्डा, रमन, कालांवाली, सिरसा, भट्टू, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाडी, अलवर, रामगढ़, गोविन्दगढ़, बृजनगर, डीग, गोवर्धन, मथुरा अछनेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह होगी ट्रेनों की आगामी व्यवस्था: जोधपुर मऊ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 1 से 29 मार्च तक जोधपुर से प्रत्येक रविवार को शाम 5 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात्रि 11 बजे आगमन 11.10 बजे प्रस्थान कर सोमवार को रात्रि 11.20 बजे मऊ पहुंचेगी। इसी प्रकार मऊ जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 3 से 31 मार्च तक मऊ से प्रत्येक मंगलवार को प्रात: 4 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर रात्रि 2.15 बजे आगमन 2.25 बजे प्रस्थान कर प्रात: 8.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में पिपाड रोड, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेडली, नदबई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फरूखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Tags:  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ