टर्न पर अनियंत्रित होकर शराब के कार्टन से भरी कार नाड़ी में गिरी, सेल्समैन समेत दो युवकों की मौत

कार का कुछ हिस्सा पानी के ऊपर दिखाई दे रहा

टर्न पर अनियंत्रित होकर शराब के कार्टन से भरी कार नाड़ी में गिरी, सेल्समैन समेत दो युवकों की मौत

टोंक जिले के पीपलू उपखंड क्षेत्र में शराब के कार्टन से भरी कार नाड़ी में जा गिरी, जिससे कार में सवार सेल्समैन और उसके दोस्त की मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात कठमाणा पंचायत के गांव अरनिया काकड़ गांव के निकट हुआ।

पीपलू। टोंक जिले के पीपलू उपखंड क्षेत्र में शराब के कार्टन से भरी कार नाड़ी में जा गिरी, जिससे कार में सवार सेल्समैन और उसके दोस्त की मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात कठमाणा पंचायत के गांव अरनिया काकड़ गांव के निकट हुआ। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को नाड़ी के पानी में डूबी कार नजर आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से दोनों युवकों के शव बाहर निकाले।

झिराना थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक हंसराज (40) और उनका दोस्त हंसराज (42) पुत्र भैरूलाल गुर्जर शराब के ठेके पर सेल्समैन थे। दोनों डिग्गी इलाके के सोडा के रहने वाले थे। गुरुवार रात कार में देसी शराब लेकर गांव की ओर जा रहे थे। दादिया नाड़ी के पास टर्न पर कार बेकाबू हो गई और तालाब में जा गिरी। गेट लॉक होने से दोनों बाहर नहीं निकल पाए। 

एक शव कार्टन के नीचे दबा था : कार का कुछ हिस्सा पानी के ऊपर दिखाई दे रहा था। एक ग्रामीण पानी में उतरा और कार का गेट खोलकर अंदर देखा तो ड्राइविंग सीट पर युवक दिखाई दिया। पीछे का गेट खोला गया, जहां एक और युवक कार्टन के नीचे दबा था।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी