प्रदेश में फिर कम हुआ सर्दी का असर : दिन में तेज धूप, सुबह शाम सर्दी ; राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा

अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा साफ

प्रदेश में फिर कम हुआ सर्दी का असर : दिन में तेज धूप, सुबह शाम सर्दी ; राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा

प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश-ओलावृष्टि से राजस्थान में पारा गिरने से राज्य में सर्दी बढ़ गई थी। लेकिन अब फिर से पारे में बढ़ोतरी होने लगी है। आज शुक्रवार को भी दिन में तेज धूप खिली हुई है और सर्दी का असर कम हो गया है।

जयपुर। प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश-ओलावृष्टि से राजस्थान में पारा गिरने से राज्य में सर्दी बढ़ गई थी। लेकिन अब फिर से पारे में बढ़ोतरी होने लगी है। आज शुक्रवार को भी दिन में तेज धूप खिली हुई है और सर्दी का असर कम हो गया है। हालांकि सुबह शाम सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में अगले एक-दो दिन में तापमान बढ़कर सामान्य से ऊपर जाएगा, जिससे सुबह-शाम की सर्दी से भी कम हो जाएगी और दिन हल्के गर्म होने लगेंगे।

पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा रहा। जबकि कई जिलों में दोपहर तक हल्के बादल रहे। जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर समेत कई जिलों में हल्के बादल छाने से दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा साफ: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अब अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा और दिन में तेज धूप रहने की संभावना है। अगले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हो सकता है। इससे दिन में हल्की गर्मी बढ़ेगी, जबकि सुबह-शाम की सर्दी कम हो जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत