खासा कोठी में 3 मार्च को आयोजित होगा धुलंडी फेस्टिवल : पर्यटकों के लिए प्राकृतिक गुलाल, पारंपरिक व्यंजन और लोक-संस्कृति का खास संगम

देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने की तैयारियां

खासा कोठी में 3 मार्च को आयोजित होगा धुलंडी फेस्टिवल : पर्यटकों के लिए प्राकृतिक गुलाल, पारंपरिक व्यंजन और लोक-संस्कृति का खास संगम
पर्यटन विभाग की ओर से 3 मार्च को धुलंडी के अवसर पर खासा कोठी में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक विशेष धुलंडी फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। रंगों के इस उत्सव को खास तौर पर देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही।

जयपुर। पर्यटन विभाग की ओर से 3 मार्च को धुलंडी के अवसर पर खासा कोठी में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक विशेष धुलंडी फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। रंगों के इस उत्सव को खास तौर पर देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही है।

प्राकृतिक रंगों से खेलेंगे होली
पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पर्यावरण के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक गुलाल की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पर्यटक सुरक्षित और पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद ले सकें।

पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद
फेस्टिवल में होली के पारंपरिक व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था रहेगी, जिससे पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध पाक-संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

लोक-संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लोक गीत पेश किए जाएंगे, जो माहौल को और भी रंगीन और उत्साहपूर्ण बना देंगे।

Read More मदर स्वीकृति प्रक्रिया हुई सरल, वित्त विभाग ने जारी किए नए निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी