सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी कार : 5 माह के मासूम की मौत; एक दर्जन महिला-पुरुष घायल

कैलामाता के दर्शन करने जा रहे थे

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी कार : 5 माह के मासूम की मौत; एक दर्जन महिला-पुरुष घायल
कैला माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में 5 माह के मासूम की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक महिला- पुरुष घायल।जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के श्रद्धालु कार से कैलामाता के दर्शन के लिए जा रहे थे।

धौलपुर। जिले के सरमथुरा क्षेत्र में एनएच 11 बी बथुआ खो के पास रविवार तड़के फिरोजाबाद से कैला माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में 5 माह के मासूम की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक महिला- पुरुष घायल हो गए।जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के श्रद्धालु कार से कैलामाता के दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही कार बथुआ खो क्षेत्र में पहुंची, तभी चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 5 माह के बालक छोटा उर्फ देवेंद्र की मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे एवं घायलों को जिला अस्पताल करौली पहुंचाया। वहीं एक युवक श्यामवीर की हालत बेहद गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। चिकित्सक कैलाश मीणा ने बताया कि घायलों को वार्ड में भर्ती कर दिया गया। इनमे से एक 5 माह के बच्चे मौके पर ही मौत हो गई थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। मौसम विभाग ने 17 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। जयपुर और...
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी
विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा
राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान