रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 

15 वर्षीय नाबालिग आरोपी डिटेन

रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
धौलपुर जिले के तसीमो गांव में इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर हुए विवाद में 16 वर्षीय सौरव कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सैंपऊ थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग को डिटेन कर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।

धौलपुर। आज की जनरेशन मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया में जी रही है इंस्टाग्राम पर रील बनाने और उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की होड़ युवाओं में लगातार बढ़ती जा रही है। जिले के तसीमो गांव रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक 16 वर्षीय छात्र की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। सैंपऊ थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी को डिटेन करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। जानकारी  के अनुसार धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र के तसीमो गांव में 11 अगस्त को 16 वर्षीय सौरव कुशवाह की गोली लगने से हुई मौत के मामले का पुलिस ने  खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक 15 वर्षीय नाबालिग को डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग ने सौरव को गोली मारने की बात स्वीकार की है।

कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के पास मिला शव

11 अगस्त को तसीमो गांव में कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के पास सौरव कुशवाह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। परिजन उसे आगरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उस मृत घोषित कर दिया। सौरव 11वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस जांच में सामने आया कि सौरव और उसका 15 वर्षीय दोस्त सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौकीन थे। दोनों अलग-अलग स्थानों पर रील बनाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते थे। 11 अगस्त को दोनों तसीमो गांव स्थित कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के पास पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, वहां रील बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और नाबालिग ने कथित तौर पर अवैध हथियार से सौरव को गोली मार दी। गोली लगने के बाद सौरव घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा। उसका मोबाइल फोन घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक खेत में मिला था।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर