गुजरात के गांधीनगर में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई ‘सहकार मंथन’ बैठक, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने की बैठक में सहभागिता

सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए राज्य की ओर से अपने सुझाव दिए

गुजरात के गांधीनगर में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई ‘सहकार मंथन’ बैठक, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने की बैठक में सहभागिता

अमित शाह की अध्यक्षता में गांधीनगर में ‘सहकार मंथन’ बैठक हुई, जिसमें राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक शामिल हुए। राज्य को अन्न भंडारण योजना, एम-पैक्स गठन और 225 मिलेट आउटलेट्स के लिए सराहा गया। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

जयपुर। ‘सहकार से समृद्धि’ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत गुजरात के गांधीनगर में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ‘सहकार मंथन’ बैठक आयोजित हुई। राजस्थान से सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने इस अहम बैठक में सहभागिता की।

दक ने बताया कि ‘सहकार से समृद्धि’ की दिशा में राज्य में किए जा रहे कार्यों एवं नवाचारों को बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। विशेष रूप से विश्व की वृहत् अन्न भण्डारण योजना के बेहतर क्रियान्वयन, सहकारी समितियों द्वारा मिलेट आउटलेट्स खोले जाने, राष्ट्रीय स्तर पर गठित बहुराज्यीय सहकारी समितियों की राज्य की सहकारी समितियों द्वारा सदस्यता, नवीन एम-पैक्स के गठन, उदयपुर में बाइक ऑन रेंट सेवा शुरू किए जाने एवं सहकार सदस्यता अभियान आदि के लिए राज्य की सराहना की गई। उन्होंने बताया कि विश्व की वृहत् अन्न भण्डारण योजना के क्रियान्वयन में राज्य का देश में प्रथम एवं नवीन एम-पैक्स के गठन में द्वितीय स्थान है। इसी प्रकार, भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की सदस्यता के मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने बताया कि राज्य की सहकारी समितियों द्वारा अब तक 225 मिलेट आउटलेट्स खोले जा चुके हैं।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने में सहकारिता की भूमिका को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह उच्चस्तरीय बैठक सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में एम-पैक्स, डेयरी सहकारी समिति एवं मत्स्य सहकारी समितियों के गठन, विश्व की वृहत् अन्न भण्डारण योजना के क्रियान्वयन, पैक्स कम्प्यूटराइजेशन आदि विभिन्न विषयों पर नीतिगत मंथन किया गया।

दक ने बताया कि शाह ने बैठक में राज्यों को अन्न भण्डारण क्षमता बढ़ाने, सभी सहकारी संस्थाओं के बैंक खाते ज़िला सहकारी बैंकों में खोलने एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहकारी बैंकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी दिनों में देश में अनाज भण्डारण क्षमता उत्पादन की तुलना में तीन गुना बढ़ाने पर बल दिया।

Read More जयपुर विधानसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत, बजट 2026-27 पर बहस होगी शुरू

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बैठक में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए राज्य की ओर से अपने सुझाव दिए। वहीं, राज्य की ओर से एक प्रस्तुतीकरण भी हुआ, जिसमें बताया गया कि राज्य की सहकारी समितियां अब केवल किसानों को ऋण वितरण तक सीमित नहीं है बल्कि सोलर एनर्जी प्लांट, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, वेयर हाउस, जिम, लाइब्रेरी, गेस्ट हाउस, ड्रोन, कस्टम हायरिंग सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर एवं ई-मित्र आदि नवीन गतिविधियों को अपनाकर वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं एवं नये वर्गों को भी अपने साथ जोड़ रही हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सहकारिता विभाग की शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां आनन्दी भी इस बैठक में शामिल हुईं।

Read More बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू : सुबह की पारी में पहुंचे परीक्षार्थी, बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं, शिक्षा विभाग मुस्तैद

Post Comment

Comment List

Latest News

एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन  एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन 
सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत 17-18 फरवरी को सर्वाइकल कैंसर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित...
नाइजीरियाई राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान त्चियानी ने कहा, बेनिन के उत्तरी इलाके फ्रेंच और यूक्रेनी भाड़े के सैनिकों के नियंत्रण में
मोहन भागवत ने दिया हिंदू एकता पर बल, कहा-मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले हों, कोई भेदभाव न हो
राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती पर दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा- शिवाजी महाराज ने मातृभूमि की रक्षा के लिए निंरतर संघर्ष किया 
खासा कोठी में 3 मार्च को आयोजित होगा धुलंडी फेस्टिवल : पर्यटकों के लिए प्राकृतिक गुलाल, पारंपरिक व्यंजन और लोक-संस्कृति का खास संगम
एआई समिट 2026 :'वर्चुअल ट्रायल टेक' से फैशन रिटेल को बदल रहा टीसीएस, भौतिक ट्रायल रूम की आवश्यकता को समाप्त करना उद्देश्य
इंडिगो ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की, ग्राहकों को मिलेगा लॉयल्टी प्रोग्राम इंडिगो ब्लूचिप का भी लाभ