मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर

विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान

मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में सेवा, समर्पण और सुशासन को समर्पित 12 वर्षों का यह कालखंड भारत की विकास यात्रा को नई दिशा और नया आत्मविश्वास देने वाला ऐतिहासिक अध्याय।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में सेवा, समर्पण और सुशासन को समर्पित 12 वर्षों का यह कालखंड भारत की विकास यात्रा को नई दिशा और नया आत्मविश्वास देने वाला ऐतिहासिक अध्याय है। सीएम ने कहा कि इन वर्षों में सरकार ने ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार करते हुए गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। शासन की प्रत्येक योजना का उद्देश्य रहा है कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे और उसे सम्मानपूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 10.5 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शनों का वितरण तथा जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से अधिक नल से जल कनेक्शन प्रदान कर करोड़ों परिवारों के जीवन को सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाया गया है। जन धन योजना, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आयुष्मान भारत जैसी पहलें गरीब सशक्तीकरण की मजबूत आधारशिला बनी हैं। सेवा और सुशासन को समर्पित यह यात्रा 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को साकार करते हुए विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
आयोग ने फील्ड टीमों की संख्या बढ़ाने और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर विशेष जोर। जानकारी के...
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में