रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें

यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध

रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने हाल ही में खरीदी गई 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसों का विभिन्न डिपो में आवंटन। नई बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा, वहीं कई मार्गों पर बसों की कमी की समस्या भी दूर होने की उम्मीद। मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सबसे अधिक 19 बसें कोटा डिपो को आवंटित।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने हाल ही में खरीदी गई 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसों का विभिन्न डिपो में आवंटन कर दिया है। नई बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा, वहीं कई मार्गों पर बसों की कमी की समस्या भी दूर होने की उम्मीद है। मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सबसे अधिक 19 बसें कोटा डिपो को आवंटित की गई हैं।

इसके अलावा बारां को 13, बूंदी, हनुमानगढ़ और सीकर को 11-11, अनूपगढ़ को 10, केकड़ी और सवाईमाधोपुर को 8-8, जोधपुर को 7, श्रीमाधोपुर और टोंक को 7-7 बसें दी गई हैं। डूंगरपुर और वैशाली नगर डिपो को 5-5 बसें आवंटित की गई हैं। नागौर, पाली और फलौदी डिपो को 3-3 बसें, जैसलमेर और विद्याधर नगर को 3-3 बसें, ब्यावर और प्रतापगढ़ को 2-2 बसें तथा आबूरोड और बाड़मेर को 1-1 बस आवंटित की गई है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार नई बसों के बेड़े में शामिल होने से संचालन क्षमता बढ़ेगी, पुराने वाहनों पर निर्भरता कम होगी और प्रदेश के विभिन्न जिलों में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया