देश में 2 दिन बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, जनसम्पर्क विभाग को प्रेस विज्ञप्ति जारी करने के दिए निर्देश 

संबंधित दुकानों की प्रभावी निगरानी के दिए निर्देश

जैन धर्म के पर्व पर्युषण पर्व एवं संवत्सरी तथा अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर दो दिन पूरे प्रदेश में मांस, मछली और अंडे की दुकानें बंद रहेंगी

जयपुर। जैन धर्म के पर्व पर्युषण पर्व एवं संवत्सरी तथा अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर दो दिन पूरे प्रदेश में मांस, मछली और अंडे की दुकानें बंद रहेंगी। स्वायत्त शासन विभाग के आदेश के अनुसार 28 अगस्त 2025 (गुरुवार) को पर्युषण पर्व एवं संवत्सरी तथा 6 सितम्बर 2025 (शनिवार) को अनन्त चतुर्दशी पर राज्यभर में सभी बूचड़खाने और मांसाहार की दुकानें बंद रहेंगी। दोनों तिथियों पर धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी नगर निगम, परिषद एवं पालिकाएं इस निर्णय की अनुपालना सुनिश्चित करें। आदेश में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, महापौर, सभापति एवं संबंधित निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित दुकानों की प्रभावी निगरानी की जाए और कहीं भी नियमों का उल्लंघन न होने पाए।

इसके अलावा आईटी सेल निदेशालय को आदेश की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने तथा जनसम्पर्क विभाग को प्रेस विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम धार्मिक परंपराओं और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। निर्णय से प्रदेशभर में जैन समाज के पर्वों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।

Tags: country  

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस