सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार : आरोपियों से लाखों के यूएस डॉलर बरामद, कचरा बीनने के बहाने बंद मकानों की रैकी कर करते थे वारदात

आरोपी मकानों पर लगे ताले देख कर चिन्हित करते हैं

सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार : आरोपियों से लाखों के यूएस डॉलर बरामद, कचरा बीनने के बहाने बंद मकानों की रैकी कर करते थे वारदात
बनीपार्क थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनरूप अली और विकास अग्रवाल से लाखों के यूएस डॉलर बरामद हुए हैं। ये दिन में कचरा बीनने के बहाने रैकी कर वारदात करते थे। पुलिस ने अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

जयपुर। बनीपार्क थाना पुलिस ने सूने मकानों में लाखों की चोरी करने वाले 2 आरोपियों मनरूप अली गांव मलिकपुर चांचल मालदा पश्चिम बंगाल हाल शास्त्रीनगर और चोरी का माल खरीदने वाले उसके साथी विकास अग्रवाल शिव नगर प्रथम मुरलीपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लाखों रुपए मूल्य के यूएस डॉलर बरामद किए हैं। 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण के अनुसार आरोपी दिन में कचरा बीनने के बहाने बंद पड़े मकानों की रैकी कर मौका पाकर वारदात करते हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मकानों पर लगे ताले देख कर चिन्हित करते हैं। डीसीपी किरण ने कहा कि जब भी घर से बाहर जाएं तो पड़ोसियों और नजदीकी थाने में सूचना जरूर दें। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात के बाद पश्चिम बंगाल और बिहार भागने की फिराक में थे। मामले में अन्य साथियों की पहचान भी कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
भारत ने वियतनाम के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग के दौरान...
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ