गैस सिलेंडरों का भंडारण करते हुए 3 आरोपी गिरफ्तार : बड़ी मात्रा में घरेलू और वाणिज्यिक सिलेंडर बरामद, 32 हजार की नकदी बरामद
आरोपियों के कब्जे से 38 भरे हुए और 77 खाली एलपीजी सिलेंडर बरामद
सीएसटी टीम और रसद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दौलतपुरा थाना क्षेत्र से अवैध एलपीजी गैस भंडारण का भंडाफोड़ हुआ। तीन आरोपी—बुधराम, भगवान सिंह और नरेश गुर्जर—गिरफ्तार किए गए। उनके पास से 38 भरे, 77 खाली सिलेंडर समेत कुल 115 घरेलू-वाणिज्यिक सिलेंडर और 32,550 रुपए नकद बरामद हुए।
जयपुर। सीएसटी टीम और रसद विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दौलतपुरा थाना क्षेत्र में अवैध एलपीजी गैस सिलेंडरों के भंडारण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। सूचना के आधार पर सीएसटी और रसद विभाग की संयुक्त टीम ने बुधराम गोविंद नगर बेनाड रोड झोटवाड़ा,भगवान सिंह टोडा का गोठड़ा देवली टोंक और नरेश गुर्जर करौली को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38 भरे हुए और 77 खाली एलपीजी सिलेंडर-115 घरेलू और वाणिज्यिक सिलेंडर और 32 हजार 550 रुपए नकद बरामद किए हैं।

Comment List