जयपुर जिले में पहले दिन 48 नामांकन पत्र दाखिल, जयपुर में 11 प्रत्याशियों ने भरे 13 नामांकन

प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे

जयपुर जिले में पहले दिन 48 नामांकन पत्र दाखिल, जयपुर में 11 प्रत्याशियों ने भरे 13 नामांकन
जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन 39 अभ्यर्थियों ने कुल 48 नामांकन पत्र जमा किए। इसमें जयपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों से 11 प्रत्याशियों ने 13 नामांकन दाखिल किए हैं।

जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए गुरुवार से शुरू हुए नामांकन के पहले दिन 11 लोगों ने 13 नामांकन दाखिल किए। इस दौरान सभी जगह कड़ी सुरक्षा रही। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार गुरुवार से नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ो के साथ पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 48 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जबकि 39 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया। 

नगर निगम जयपुर के वार्ड-12 से विकास सिंह राजपूत ने निर्दलीय, वार्ड-14 से ज्योति शर्मा ने निर्दलीय, वार्ड-16 से डॉ. शरदा शर्मा ने निर्दलीय, वार्ड-25 से सोनिया सैनी ने कांग्रेस, वार्ड-31 से जय कुमार जैन ने कांग्रेस, वार्ड-31 से आशीष यादव ने निर्दलीय, वार्ड-40 से शशांक ने निर्दलीय, वार्ड-50 से अतुल ने कांग्रेस, वार्ड-99 से मनोज कुमार चौहान ने निर्दलीय, वार्ड-99 से हुसैन खान ने कांग्रेस व निर्दलीय और वार्ड-148 से सुनीता देवी ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया।  जिले के नगरीय निकायों में कुल 690 वार्डों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। पहले दिन चौमू में 7, शाहपुरा में 4, बगरू में 4, चाकसू में 10, जमवारामगढ़ में 2, मनोहरपुर में 5, फागी में 2 तथा कानोता में 1 नामांकन पत्र दाखिल हुआ।

19 नगरीय निकायों में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया: जयपुर जिले के जयपुर, चौमूं, शाहपुरा, बगरू, बस्सी, चाकसू, दूदू, जमवारामगढ़, जोबनेर, कालाडेरा, कानोता, किशनगढ़-रेनवाल, खेजरोली मनोहरपुर, नरैना, फागी, फुलेरा, सांभर तथा वाटिका सहित संबंधित नगरीय निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन प्राप्त किए जा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय