मुरलीपुरा क्षेत्र के 8 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर और निर्बाध बिजली, लोहा मंडी जीएसएस से सन सिटी जीएसएस तक स्थापित होगा अंडरग्राउंड फीडर

नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा

मुरलीपुरा क्षेत्र के 8 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर और निर्बाध बिजली, लोहा मंडी जीएसएस से सन सिटी जीएसएस तक स्थापित होगा अंडरग्राउंड फीडर
मुरलीपुरा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए जयपुर डिस्कॉम ने 6.94 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की। सन-सिटी 33/11 केवी सब-स्टेशन का विस्तार कर 8 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा तथा मौजूदा क्षमता बढ़ाई जाएगी। नया 33 केवी भूमिगत फीडर स्थापित।

जयपुर। शहर के मुरलीपुरा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और बेहतर होगी। जयपुर डिस्कॉम ने इसके लिए महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दे दी है। इससे मुरलीपुरा विद्युत उपखण्ड जी-3 क्षेत्र के लगभग 6500 और बडपीपली क्षेत्र के करीब 1500 उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए जयपुर डिस्कॉम ने सन-सिटी स्थित 33/11 केवी सब-स्टेशन के विस्तार का निर्णय किया है। इस सब-स्टेशन में 8 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा और मौजूदा 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 8 एमवीए की जाएगी। इसके अलावा लोहा मंडी 33/11 केवी सब-स्टेशन से सन-सिटी सब-स्टेशन तक नया 33 केवी भूमिगत (अंडरग्राउंड) फीडर स्थापित किया जाएगा।

कार्य पूर्ण होने के बाद मुरलीपुरा जी-3 क्षेत्र के सभी 11 केवी फीडरों को सन-सिटी सब-स्टेशन से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र को अधिक स्थिर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस परियोजना पर लगभग 6.94 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। योजना को अधीक्षण अभियंता (प्लान), जयपुर डिस्कॉम की ओर से 1 जून 2026 को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उक्त कार्य को आगामी तीन माह में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कार्मिक विभाग की बड़ी कार्रवाई, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख आरिफ इकबाल निलंबित कार्मिक विभाग की बड़ी कार्रवाई, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख आरिफ इकबाल निलंबित
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख आरिफ इकबाल निलंबित राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने बारां जिले के शाहाबाद में...
ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला : तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने का लगाया आरोप, विधायकों, पार्षदों और पार्टी उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा
कैलाश मानसरोवर से लौटे 35 श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, बोले- जीवन का सबसे दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव
CBSE के डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम पर उठे सवालों के बीच केंद्र सरकार सख्त, चेयरमैन-सचिव का तबादला, टेंडर और री-वैल्यूएशन पोर्टल की जांच शुरू
इज़रायली बमबारी से गाजा बना कब्रिस्तान: 72 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, नहीं थम रहा मासूमों की मौत का सिलसिला
एसआई भर्ती पुनः परीक्षा के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किए आवेदन अपडेट, 20 सितंबर को होगी परीक्षा
एलयूसीसी चिटफंड घोटाला: सीबीआई की मुंबई में बड़ी कार्रवाई, दो मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार