जयपुर में चिकित्सा क्षेत्र को बड़ी सौगात, रोबोटिक-असिस्टेड तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी होगी अधिक सटीक
इम्प्लांट की स्थिति की सटीक योजना बनाई
जयपुर। जयपुर में रोबोटिक-असिस्टेड नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अत्याधुनिक रोबोटिक सिस्टम का उद्घाटन किया गया। इस तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की प्लानिंग और सटीकता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल विशेषज्ञों के अनुसार, सिस्टम में 3डी एनाटॉमिकल मैपिंग के जरिए मरीज के घुटने की संरचना का विस्तृत आकलन किया जाता है। इसके आधार पर हड्डी की कटिंग और इम्प्लांट की स्थिति की सटीक योजना बनाई जा सकती है।
सर्जरी के दौरान सिस्टम सर्जन के मार्गदर्शन में काम करता है, जिससे आसपास के ऊतकों को अनावश्यक नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों ने बताया कि तकनीक से कम रक्तस्राव, शुरुआती मूवमेंट और रिकवरी में तेजी जैसे संभावित लाभ मिल सकते हैं। मरीजों के लिए जांच, उपचार के विकल्प, आवश्यकता होने पर सर्जरी और ऑपरेशन के बाद रिहैबिलिटेशन की समग्र व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।

Comment List