आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित

वरिष्ठ साथियों को जिम्मेदारी दी गई

आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के लिए 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित की। पूर्व सचिव देवेंद्र शास्त्री को चुनाव प्रभारी, जबकि पूर्व अध्यक्ष नवीन पालीवाल और पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप जाखड़ को सह-प्रभारी बनाया।

जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के लिए प्रदेश स्तरीय 21 सदस्यों की चुनाव समिति गठित की है। पार्टी के पूर्व सचिव देवेंद्र शास्त्री को चुनाव प्रभारी तथा पूर्व अध्यक्ष नवीन पालीवाल पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप जाखड़ को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस और सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद इस समिति की घोषणा की। मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने बताया कि चुनावी गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए वरिष्ठ साथियों को जिम्मेदारी दी गई है।

समिति में चरनदास जाटव, जितेंद्र शर्मा, मीना त्यागी, अर्चित गोयल सहित कुल 21 सदस्य शामिल हैं। यह समिति नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों की तैयारियों संगठनात्मक समन्वय का संचालन करेगी। पार्टी स्थानीय स्तर पर संगठन मजबूत कर आम मुद्दों को केंद्र में लाते हुए जवाबदेह प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखती है।

 

Read More टेलीग्राम पर गेम का झांसा : 1.75 लाख की साइबर ठगी, मैसेज लिंक के जरीए जाल में फंसाया

 

 

Read More ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में गड़बड़ी के आरोप : एक पर एफआईआर के बाद दूसरे की जांच शुरू, परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ से मांगी रिपोर्ट

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस