आप पार्टी ने की भगत सिंह शहीद दिवस पर सामुहिक उपवास की घोषणा, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता शामिल  होकर अर्पित करेंगे शहीदों को श्रद्धांजलि

शहीद दिवस: आम आदमी पार्टी का सामूहिक उपवास

आप पार्टी ने की भगत सिंह शहीद दिवस पर सामुहिक उपवास की घोषणा, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता शामिल  होकर अर्पित करेंगे शहीदों को श्रद्धांजलि

शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी जयपुर में 'सामूहिक उपवास' करेगी। 23 मार्च को सुबह 11 बजे शहीद स्मारक पर आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे। यह आयोजन देश की आज़ादी के नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक संकल्प है।

जयपुर: आप पार्टी सोमवार को भगत सिंह शहीद दिवस पर सामूहिक उपवास कार्यक्रम करेगी। आप पार्टी जयपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च 1931 को भारत के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु ने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उनके इस बलिदान को नमन करते हुए 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर सुबह 11 बजे सामूहिक उपवास रखा जाएगा। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी जयपुर जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता शामिल  होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मध्य प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ 9.78 करोड़ रूपये के धन शोधन का मामला दर्ज, जांच जारी मध्य प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ 9.78 करोड़ रूपये के धन शोधन का मामला दर्ज, जांच जारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. अमरनाथ मित्तल के खिलाफ भोपाल कोर्ट में शिकायत...
सड़कों पर अतिक्रमण का जाल : प्रशासन रोड कट पर कर रहा फोकस, रोड कट बंद करने से बढ़ा जाम
ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन शेयरों पर रखें नजर 
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन: बाथरूम में फिसलने से सिर में आई थी गंभीर चोट
स्वच्छता और जागरूकता के लिए निगम ने चलाया विशेष अभियान : धार्मिक अवशेष का उचित तरीके से निस्तारण करने के लिए किया प्रेरित, श्रद्धालुओं को स्वच्छता के महत्व से कराया अवगत
नोएडा में युवती ने ऊंची इमारत से कूदकर की आत्महत्या : पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं
एलपीजी गैस के आवंटन की नई व्यावसायिक वितरण नीति जारी : उपभोक्ताओं को संबंधित ऑयल गैस कंपनी के वितरक के साथ करना होगा पंजीकरण, प्राथमिकता के आधार पर आवंटन