सटीक आंकड़ों से बनेगी बेहतर विकास की राह, सांख्यिकी दिवस पर डेटा की गुणवत्ता पर जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर संदेश नायक ने की
जयपुर। 20वें सांख्यिकी दिवस के अवसर पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर संदेश नायक ने की। समारोह का शुभारंभ भारत के महान सांख्यिकीविद् प्रो. पी.सी. महालनोबिस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय सतत् विकास लक्ष्य-2026 पुस्तिका का विमोचन किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सांख्यिकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की सफलता के लिए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय डेटा बेहद जरूरी है। जितना सटीक डेटा उपलब्ध होगा, नीति निर्माण उतना ही प्रभावी होगा। उन्होंने जनगणना-2027 सहित आगामी सर्वेक्षणों में बेहतर डेटा संकलन की आवश्यकता पर जोर दिया।
समारोह में सांख्यिकी दिवस की थीम ‘Unlocking the Potential of Administrative Data’ पर राजस्थान विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. जगदीश प्रसाद ने प्रशासनिक डेटा के महत्व और उपयोगिता पर जानकारी दी। जिला सांख्यिकी कार्यालय के सहायक निदेशक सोमदत्त मांडैया ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से डेटा संकलन और विश्लेषण में गुणवत्ता बनाए रखने का आह्वान किया।

Comment List