भाजपा पदाधिकारियों के नाम और लेटरहेड का दुरुपयोग : 30 करोड़ का फर्जी टेंडर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 12 घंटे में की कार्रवाई

सोशल मीडिया विभाग के सह-संयोजक अजय कुमार ने दी थ्शोी कनगर थाना में रिपोर्ट दी कि

भाजपा पदाधिकारियों के नाम और लेटरहेड का दुरुपयोग : 30 करोड़ का फर्जी टेंडर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 12 घंटे में की कार्रवाई

नेताओं के नाम और लेटरहेड का दुरुपयोग कर 30 करोड़ रुपए के फर्जी टेंडर दस्तावेज वायरल करने वाले आरोपी को अशोकनगर थाना पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। गणेश नगर निवासी पुलकित गुप्ता ने नौकरी पाने के लिए भाजपा आईटी सेल और अमित मालवीय के नाम से फर्जी आरएफपी व पत्र तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए थे।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के नाम और लेटरहेड का दुरुपयोग कर 30 करोड़ रुपए के फर्जी टेंडर दस्तावेज तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में अशोकनगर थाना पुलिस ने महज 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि गत 6 मई को भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया विभाग के सह-संयोजक अजय कुमार विजयवर्गीय ने अशोकनगर थाना में रिपोर्ट दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने भाजपा पदाधिकारियों के नाम, लेटरहेड और दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं।

फर्जी दस्तावेजों में नमोदूत राजस्थान कैम्पेन इलेक्शन आउटरीच एंड ग्राउंड मोबिलाइजेशन प्रोग्राम नामक कथित आरएफपी दस्तावेज शामिल था, जिसमें भाजपा आईटी सेल नई दिल्ली और अमित मालवीय के नाम का उपयोग करते हुए 30 करोड़ रुपए के टेंडर, ईएमडी और अन्य वित्तीय विवरण दर्शाए गए थे।

इसके अलावा एक अन्य पत्र मदन राठौड़ के नाम से तैयार किया गया था, जिसमें भाजपा का लेटरहेड और अमित मालवीय के नाम का इस्तेमाल किया गया। इस रिपोर्ट पर आरोपी पुलकित गुप्ता को निवासी गणेश नगर-ए न्यू सांगानेर रोड को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार करने वाली एक बड़ी कंपनी में नौकरी पाने के उद्देश्य से भाजपा के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और 30 करोड़ रुपए का मनगढ़ंत टेंडर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

Tags: BJP

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अटल प्रगति पथ योजना की रफ्तार सुस्त, सैकड़ों करोड़ की परियोजनाओं में देरी से बढ़ी चिंता अटल प्रगति पथ योजना की रफ्तार सुस्त, सैकड़ों करोड़ की परियोजनाओं में देरी से बढ़ी चिंता
अटल प्रगति पथ योजना के तहत ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य धीमी प्रगति के कारण सवालों में। वर्ष 2024-25 में स्वीकृत...
दिल्ली ऑनलाइन सट्टेबाजी: 1,000 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय की 18 ठिकानों पर छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार
डीजीएफटी-आईसीईगेट ई-स्क्रिप घोटाला : 4 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट तैयार कर ट्रांसफर की राशि
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड उतार-चढ़ाव : चांदी महंगी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है ‌भाव
भाजपा पदाधिकारियों के नाम और लेटरहेड का दुरुपयोग : 30 करोड़ का फर्जी टेंडर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 12 घंटे में की कार्रवाई
‘पेट गाला’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम: स्टाइलिश परिधानों में कुत्ते-बिल्लियों ने किया रेंप वॉक, लोगों ने बताया-यह मेट गाला से भी ज्यादा दिलचस्प
असर खबर का : आरओबी से हटाया झुका हुआ खम्बा, बंद लाइटें फिर से जल उठेंगी