मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठक के बाद कार्रवाई, बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ

तत्काल प्रभाव से निदेशालय में अविलंब उपस्थिति देने के निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठक के बाद कार्रवाई, बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बांसवाड़ा दौरे और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद नगर परिषद बांसवाड़ा के आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल को एपीओ कर निदेशालय में तत्काल उपस्थिति देने के निर्देश। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई थी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बांसवाड़ा दौरे के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। नगर परिषद बांसवाड़ा के आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल को एपीओ कर दिया गया है। स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए दुर्गेश सिंह रावल को तत्काल प्रभाव से निदेशालय में अविलंब उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई थी, जिसके बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई। विभागीय आदेश जारी होने के साथ ही स्थानीय प्रशासनिक हलकों में इस निर्णय को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी : भाजपा का विधायकों पर 'परफॉर्मेंस टेस्ट' शुरू, सर्वे में खराब निकले तो कटेगा टिकट यूपी चुनाव 2027 की तैयारी : भाजपा का विधायकों पर 'परफॉर्मेंस टेस्ट' शुरू, सर्वे में खराब निकले तो कटेगा टिकट
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मौजूदा विधायकों का 'रिपोर्ट कार्ड' बनाना शुरू कर दिया है।...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा संपन्न, अब परिणाम का इंतजार
राघव चड्ढा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई: आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा, भ्रामक AI कंटेंट गंभीर विषय
बस स्टैंड पर सोते यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार : सामान बरामद, जानें पूरा मामला  
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सहकारी विकास समिति की बैठक : कृषि, डेयरी और सहकारिता में समन्वय व गोदाम निर्माण पर जोर
फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में बंपर वोटिंग: दोपहर 3 बजे तक 74 प्रतिशत मतदान, चुनावी दौड़ से पीछे हटे टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठक के बाद कार्रवाई, बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ