राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला जयपुर का अतिरिक्त कार्यभार डॉ. परमजीत सिंह को सौंपा, गृह विभाग ने राज्यपाल की स्वीकृति से जारी किया आदेश

नया आदेश जारी किया गया

राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला जयपुर का अतिरिक्त कार्यभार डॉ. परमजीत सिंह को सौंपा, गृह विभाग ने राज्यपाल की स्वीकृति से जारी किया आदेश
गृह विभाग ने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) जयपुर के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार डॉ. परमजीत सिंह, अतिरिक्त निदेशक, क्षेत्रीय FSL उदयपुर को सौंपा। पूर्व आदेश को निरस्त कर निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू। राज्यपाल की स्वीकृति से जारी आदेश पर मनीष गोयल के हस्ताक्षर।

जयपुर। गृह (ग्रुप-1) विभाग ने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के प्रशासनिक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, डॉ. परमजीत सिंह, अतिरिक्त निदेशक, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उदयपुर को राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, जयपुर के निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि विभाग की 13 अप्रैल 2026 की पूर्व आज्ञा के क्रमांक-01 को निरस्त करते हुए यह नया आदेश जारी किया गया है। इसके तहत डॉ. परमजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निदेशक, राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, जयपुर का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। आदेश राज्यपाल की आज्ञा से जारी किया गया है तथा इस पर संयुक्त शासन सचिव (पुलिस) मनीष गोयल के हस्ताक्षर हैं। माना जा रहा है कि इस नियुक्ति से राज्य की फॉरेंसिक जांच एवं वैज्ञानिक साक्ष्य विश्लेषण से जुड़े कार्यों के संचालन में निरंतरता बनी रहेगी और विभागीय गतिविधियों को गति मिलेगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग