शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद शिक्षक आंदोलन स्थगित, ग्रीष्मावकाश 28 जून तक बढ़ाने पर सहमति

संगठन ने आगामी आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की

शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद शिक्षक आंदोलन स्थगित, ग्रीष्मावकाश 28 जून तक बढ़ाने पर सहमति

शिक्षकों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान के वार्ता के बाद गतिरोध समाप्त। संगठन ने आगामी आंदोलन स्थगित। नए शैक्षणिक सत्र की 29 जून से शुरुआत और प्रधानाचार्यों के अवकाश दो दिन पूर्ववत रखने पर सहमति बनी। ।

जयपुर। शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे प्रान्तव्यापी आंदोलन के बीच शुक्रवार देर रात शिक्षा मंत्री और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के बाद गतिरोध समाप्त हो गया। संगठन ने आगामी आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा के नेतृत्व में हुए संवाद में नए शैक्षणिक सत्र को 29 जून से शुरू करने तथा प्रधानाचार्यों के अधिकृत अवकाश को पूर्ववत दो दिन रखने पर सैद्धांतिक सहमति बनी। आदेश शीघ्र जारी होने की बात कही गई है।

वार्ता में तृतीय वेतन श्रृंखला के शिक्षकों के तबादले, पदोन्नति मामलों में न्यायालय में प्रभावी पैरवी, क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति और वेतन विसंगतियों के समाधान पर भी चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री ने गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की अनावश्यक ड्यूटी कम करने तथा संविदा कर्मियों के नियमों पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया। प्रदेश महामंत्री महेन्द्र लखारा ने इसे शिक्षकों के हित में सकारात्मक पहल बताया, जबकि संघर्ष समिति संयोजक सम्पत सिंह ने कहा कि यह शिक्षकों के संघर्ष की जीत है। वार्ता में बसन्त जिंदल, रवि आचार्य और अभय सिंह राठौड़ सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में किराएदार की क्रूरता : मकान मालकिन का गला दबाकर सिर दीवार से फोड़ा, लूटे गहने और मोबाइल जयपुर में किराएदार की क्रूरता : मकान मालकिन का गला दबाकर सिर दीवार से फोड़ा, लूटे गहने और मोबाइल
दौलतपुरा इलाके में किराएदार और उसके साथी ने मकान मालिकिन रानी पर हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया।...
‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार
मोदी ने 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- विकसित भारत में प्रगति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही युवा आबादी
शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद शिक्षक आंदोलन स्थगित, ग्रीष्मावकाश 28 जून तक बढ़ाने पर सहमति
सिंगरौली खनन मामले में संवेदनशीलता से विचार करे सरकार, जयराम बोले- कोयला खनन परियोजना के खिलाफ कानूनी चुनौती का खुला है विकल्प
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश
असर खबर का : दो दिन में साफ हुए जाम नाले और कचरे के ढेर