शंकराचार्य मुद्दे पर अखिलेश का तंज, कहा- नकली संत बांट रहे असली संतो को सर्टिफिकेट

संस्थाओं और जनता के हितों पर हमला

शंकराचार्य मुद्दे पर अखिलेश का तंज, कहा- नकली संत बांट रहे असली संतो को सर्टिफिकेट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को जयपुर के रामबाग होटल में विजन इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मीडिया से विस्तृत बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देश की वर्तमान राजनीति, भाजपा सरकार की नीतियों और शंकराचार्य विवाद समेत कई मुद्दों पर तीखे बयान दिए।

जयपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को जयपुर के रामबाग होटल में विजन इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मीडिया से विस्तृत बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देश की वर्तमान राजनीति, भाजपा सरकार की नीतियों और शंकराचार्य विवाद समेत कई मुद्दों पर तीखे बयान दिए। यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर उठे विवाद को लेकर कहा कि असली संतों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने नकली संतों की आलोचना करते हुए जोर दिया कि पूज्य शंकराचार्य का आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का अंत हो जाएगा। क्योंकि नकली संत असली सन्तों को सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि सरकार सनातन परंपरा का अपमान कर रही है और असली संतों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है।

जगद्गुरु शंकराचार्य का स्थान सबसे ऊंचा है और उनकी गरिमा को बनाए रखना हर हिंदू का कर्तव्य है। देश की राजनीति पर बोलते हुए यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां भाजपा है, वहां लोकतंत्र, संस्थाओं और जनता के हितों पर हमला होता है। केंद्र और राज्य सरकारें विपक्षी दलों के वोटरों को फर्जी दस्तावेजों और फॉर्म-7 के जरिए वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश रच रही हैं। चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा हारने लगे तो संस्थाओं के पीछे छिप जाती है।महिला आरक्षण, किसान मुद्दे, महंगाई और बेरोजगारी पर भी अखिलेश ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा वादे तो करती है लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती और पीछे मुड़कर भी नहीं देखती।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लग रहे नशे के आरोपों पर जवाब मांगा भी।...
फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम
आधुनिक तकनीक से सशक्त हो रहा राजस्थान का किसान, मुख्यमंत्री ने कहा- कृषि क्षेत्र में हो रहा यह परिवर्तन विकसित प्रदेश की मजबूत नींव तैयार कर रहा
नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी
देश का पहला बैरियर रहित टोल सिस्टम शुरू : ऑटोमैटिक तरीके से होगी नम्बर प्लेट की पहचान, गडकरी ने कहा- सफर होगा तेज और आसान
उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर ई-कॉमर्स पर 6 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता की शिकायतों के बाद उठाया कदम
राजस्थान में मौसम ने ली करवट : तेज आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, अंधड़ के कारण दिन में ही अंधेरे में डूबा शहर