स्पाइस जेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

पग-पग पर दिखे पर्यटक, हवामहल में 87 हजार पर्यटकों ने की शिरकत

स्पाइस जेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

लैंडिंग से पहले विमान ने चेन्नई एयरस्पेस में कई चक्कर लगाए। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी।


 जयपुर। जयपुर से चेन्नई जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट की चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह विमान रात 2 बजे जयपुर से रवाना हुआ था और सुबह 5.45 बजे चेन्नई में लैंड हुआ। लैंडिंग के दौरान टायर बर्स्ट होना बताया जा रहा है। लैंडिंग से पहले विमान ने चेन्नई एयरस्पेस में कई चक्कर लगाए। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। करीब आधे घंटे तक होल्ड पर रहने के बाद विमान को सुरक्षित उतारा गया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं बताया है।

दुबई की फ्लाइट देरी से रवाना
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट रविवार को देरी से रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्पाइस जेट की फ्लाइट जयपुर से सुबह 8.55 बजे दुबई जाती है। यह फ्लाइट रविवार को सुबह 9.45 बजे दुबई के लिए रवाना हुई। गौरतलब है कि नए शेड्यूल लागू होने के पहले दिन ही फ्लाइट देरी से रवाना हुई। 

जयपुर एयरपोर्ट पर नया समर शेड्यूल लागू
जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार से फ्लाइट्स का नया समर शेड्यूल लागू हो गया। पहले दिन में सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक फ्लाइट संचालन बंद रखने का प्रस्तावित नोटम अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि एयरलाइंस पहले ही अपने शेड्यूल को अंतिम रूप दे चुकी थीं, जिससे रविवार को अधिकांश फ्लाइट्स नहीं चलीं। जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल तक दिन में फ्लाइट्स की संख्या फिर से बढ़ने लगेगी। मई में रोजाना लगभग 75 फ्लाइट्स संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। एयरपोर्ट प्रशासन के इस फैसले से समर ट्रैवल सीजन के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उड़ानें सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

खान विभाग ने 23.35 फीसदी विकास दर के साथ 9202.50 करोड़ का किया राजस्व संग्रहण खान विभाग ने 23.35 फीसदी विकास दर के साथ 9202.50 करोड़ का किया राजस्व संग्रहण
राज्य के खान विभाग ने वर्ष 2024-25 में 9202 करोड़ 50 लाख रु. का राजस्व अर्जित कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित...
एन आर आई डॉक्टर के घर नकबजनी, चोरी के समान और विदेशी मुद्रा सहित 2 गिरफ्तार 
संसदीय कार्य मंत्री ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई, खेजड़ली धाम फोरलेन सड़क के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार
आईआईटी स्टूडेंट्स को भी नहीं मिल रही नौकरी, प्लेसमेंट नही होने की क्या हो सकती है वजह?
कमर्शियल गैस सिलेंडर 40-50 रुपए हुआ सस्ता, घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा 806.50 रुपए प्रति सिलेंडर
वायदा बाजार की तेजी का दिखा असर, चांदी 1300 रुपए सस्ती और सोना 600 रुपए महंगा 
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा सीएम भजनलाल शर्मा के बयान पर कसा तंज, कहा- राइजिंग राजस्थान में दिखाए ट्रेलर के विपरीत दिख रही पिक्चर