अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में संशोधन : अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा

शाम 4.05 बजे प्रस्थान कर शाम 6.35 बजे अजमेर पहुंचेगी

अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में संशोधन : अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा

रेलवे ने ग्रीष्मावकाश के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के समय में संशोधन और नए ठहराव घोषित। ट्रेन 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक अजमेर से तथा 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक रांची से संचालित। मार्ग में जयपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव।

जयपुर। रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में संशोधन के साथ अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक अजमेर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 11.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 1.25 बजे आगमन 1.35 बजे प्रस्थान कर रविवार को सुबह 7.30 बजे रांची पहुंचेगी। इसी प्रकार रांची- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक रांची से प्रत्येक रविवार को सुबह 10.50 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर दोपहर 3.55 बजे आगमन शाम 4.05 बजे प्रस्थान कर शाम 6.35 बजे अजमेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां ,छबडा गुगोर, रूठियाई, गुना ,सागर ,दमोह, कटनी मुरवाडा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, गढवा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी एवं लोहरदगा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी का मेल : अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- सरकार की कानून व्यवस्था फेल, मिल रही बम की धमकियां विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी का मेल : अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- सरकार की कानून व्यवस्था फेल, मिल रही बम की धमकियां
विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी का मेल आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर हमला...
रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन
जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, सुबोध अग्रवाल 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
21 अप्रैल को राष्ट्र को समर्पित होगी पचपदरा रिफाइनरी, राजस्थान बनेगा ऊर्जा क्षेत्र का नया केंद्र
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं, कहा- बाबा साहेब महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे
शांति की कोशिश नाकाम : डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी घोषण ; हॉर्मुज़ ज़लड़मरूमध्य की नाकेबंदी के बाद तेल की कीमतों में आठ प्रतिशत की वृद्धि, ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के पार
अंबेडकर जयंती पर कल कांग्रेस सभी जिलों में करेगी कार्यक्रम, सभी जिलों में सर्कुलर जारी