जयपुर में मर्सिडीज से युवक के अपहरण की कोशिश, हादसे के बाद नाले में गिरी कार 

आरोपियों की तलाश शुरू

जयपुर में मर्सिडीज से युवक के अपहरण की कोशिश, हादसे के बाद नाले में गिरी कार 
जयपुर के सेंट्रल पार्क इलाके में एक युवक को जबरन मर्सिडीज कार में बैठाकर अपहरण करने की कोशिश की गई। पीड़ित के विरोध के बाद आरोपी भाग निकले, लेकिन आमेर में उनकी मर्सिडीज कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में जा गिरी। पुलिस ने कार से नकली पिस्टल और चाकू बरामद कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवक के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सेंट्रल पार्क इलाके में दो लोगों ने एक युवक को जबरन मर्सिडीज कार में बैठाने की कोशिश की। पीड़ित के विरोध के बाद आरोपी तेज रफ्तार में कार लेकर वहां से फरार हो गए। भागने के दौरान उनकी कार आमेर इलाके में हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मर्सिडीज से नकली पिस्टल और चाकू बरामद किया है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह अशोक नगर थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित के अनुसार, मर्सिडीज में दो आरोपी सवार थे। दोनों ने उसे कार में बैठाने का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से बच निकला। 

इसके बाद आरोपी कार लेकर दिल्ली रोड की तरफ निकल गए। तेज रफ्तार मर्सिडीज जब आमेर इलाके में दिल्ली रोड पर पहुंची तो उसने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी कार नहीं रुकी और आगे बढ़ती रही। सुबह करीब 8 बजे पीली की तलाई कट के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और मर्सिडीज कच्चे नाले में जा गिरी। दुर्घटना के बाद कार में सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर आमेर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान नकली पिस्टल और चाकू मिलने से पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं,

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर 3 दिन बदला रहेगा लोक परिवहन बसों का मार्ग, 13 से 15 सितंबर तक राजापार्क क्षेत्र रहेगा प्रतिबंधित गणेश चतुर्थी पर 3 दिन बदला रहेगा लोक परिवहन बसों का मार्ग, 13 से 15 सितंबर तक राजापार्क क्षेत्र रहेगा प्रतिबंधित
गणेश चतुर्थी के चलते यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए 13 से 15 सितंबर तक लोक परिवहन बसों के मार्ग...
मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा चुनावी वादा, रिपब्लिकन कांग्रेस के दोनों सदनों पर जीते तो हर अमेरिकी को मिलेंगे 5,000 डॉलर
रांची में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 459 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें पूरी सूची
PKC-ERCP प्रोजेक्ट के तहत जंगल सफाई और सीमांकन पर खर्च होंगे 80 लाख, रामगढ़, ईश्वपुरा और कोयला में होंगे कार्य
18 से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माता-पिता की मंजूरी और ई-केवाईसी की मांग
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
सऊदी अरब ने ईरान को दी हूतियों पर लगाम लगाने की चेतावनी, पाकिस्तान तनाव कम करने में जुटा; बढ़ा क्षेत्रीय खतरा