पत्नी और उसके प्रेमी ने रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में गिरफ्तार

कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी को रिंग रोड क्षेत्र से दबोचा

पत्नी और उसके प्रेमी ने रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में गिरफ्तार
शिप्रापथ थाना पुलिस ने 500 सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से हत्या के आरोपी मोनू और मृतक की पत्नी आरती को गिरफ्तार किया। तीन साल पुराने प्रेम संबंध के चलते दोनों ने महेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरती ने 1200 रुपये देकर मोनू से शराब पिलाकर महेश की गला रेतकर हत्या करवाई।

जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 500 सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के अनुसार 11 जून की रात त्रिवेणी नगर पुलिया क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। मृतक के चाचा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी को रिंग रोड क्षेत्र से दबोच लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी और मोनू के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। महिला के पति को इसकी जानकारी मिलने पर उसने पत्नी को मोनू से बात करने से मना कर दिया था। इससे नाराज दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 11 जून को आरती ने मोनू को 1200 रुपए देकर महेश को शराब पिलाने और हत्या करने के लिए कहा। मोनू ने महेश को शराब पिलाकर त्रिवेणी पुलिया के नीचे ले जाकर बेहोशी की हालत में धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत