अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर

तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश

अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश। तबादलों में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनिल पालीवाल को महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल, गृह रक्षा, जयपुर बनाया गया है।

जयपुर। राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादलों में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनिल पालीवाल को महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल, गृह रक्षा, जयपुर बनाया गया है। वहीं मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक पुलिस (यातायात), जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार ने शरत कविराज को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा), जयपुर नियुक्त किया है। उनकी जगह अंशुमान भौमिया को नया पुलिस आयुक्त, जोधपुर बनाया गया है।
इसके अलावा राजेन्द्र सिंह को महानिरीक्षक पुलिस (सतर्कता) जयपुर तथा डॉ. रवि को महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज नियुक्त किया गया है। कैलाश चंद्र बिश्नोई को महानिरीक्षक पुलिस आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण और डॉ. प्रीति चन्द्रा को महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य सरकार ने प्रदीप मोहन शर्मा को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) जयपुर पुलिस आयुक्तालय नियुक्त किया है। वहीं राजेश कुमार कांवट को पुलिस अधीक्षक, बालोतरा, रमेश को पुलिस अधीक्षक, सीबी ('ूमन राइट्स एवं वीकर सेक्शन) पुलिस मुख्यालय जयपुर, पंकज यादव को पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण तथा विशाल जांगिड़ को पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ लगाया गया है। नरेंद्र सिंह मीणा को आरएसी की 10वीं बटालियन, बीकानेर का कमांडेंट, पी.डी. नित्या को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जोधपुर का पुलिस अधीक्षक, बी. आदित्य को हनुमानगढ़ का पुलिस अधीक्षक, अजय सिंह राठौड़ को आरएसी की 7वीं बटालियन, भरतपुर का कमांडेंट तथा अनुष्ठा कालिया को पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जयपुर पुलिस आयुक्तालय नियुक्त किया गया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन