सीआईडी क्राइम ब्रांच की एक और सफलता: दुल्हन सौदेबाजी गिरोह का भंड़ाफोड, एक और मास्टरमाइंड महावीर सुथार गिरफ्तार 

दुल्हन मंडी सिंडिकेट पर प्रहार: 10 हजार का इनामी महावीर गिरफ्तार

सीआईडी क्राइम ब्रांच की एक और सफलता: दुल्हन सौदेबाजी गिरोह का भंड़ाफोड, एक और मास्टरमाइंड महावीर सुथार गिरफ्तार 

राजस्थान की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने 'दुल्हन बेचने' वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के वांछित आरोपी महावीर सुथार को जयपुर से दबोच लिया है। बालोतरा ठगी मामले में नामजद यह आरोपी पाँच राज्यों में फैले नेटवर्क का मुख्य मोहरा था। पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से अब लड़कियों की खरीद-फरोख्त और फर्जी शादियों के काले साम्राज्य के गहरे राज खुलेंगे।

जयपुर। राजस्थान पुलिस की सीआईडी अपराध शाखा विंग ने दुल्हन बेचने वाले अंतर्राज्यीय सिंडिकेट के खिलाफ अपना शिकंजा और कस दिया है। गिरोह के मुख्य सरगना भंवरलाल शर्मा की गिरफ्तारी के ठीक बाद सीआईडी टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी महावीर सुथार को जयपुर के मानसरोवर स्थित भारत माता सर्किल से दस्तयाब कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर बालोतरा पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी ज्येष्ठा मैत्रयी के सुपरविजन में गठित टीम के प्रभारी एसआई शेलेन्द्र शर्मा व सदस्य कांस्टेबल बृजेश शर्मा को सूचना मिली थी कि इस गैंग का सक्रिय सदस्य महावीर पुत्र तेजमल निवासी उनियारा टोंक जयपुर के मानसरोवर इलाके में छिपा है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत माता सर्किल पर जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बालोतरा से आई थाना गिड़ा पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।

संगठित ठगी का मोहरा: मगाराम केस में था नामजद 

महावीर सुथार उस संगठित गिरोह का अभिन्न हिस्सा है, जिसने सितंबर 2023 में बालोतरा के मगाराम को फर्जी शादी के जाल में फंसाकर ₹2,50,000 की ठगी की थी। आरोपी महावीर मुख्य सरगना भंवरलाल शर्मा और रहमत खां के साथ मिलकर सौदेबाजी और पीड़ितों को ब्लैकमेल करने का काम करता था। यह आरोपी पिछले काफी समय से अपनी पहचान बदलकर पुलिस को छका रहा था।

Read More स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विश्व होम्योपैथी दिवस कार्यक्रम : विशेषज्ञों ने सिद्धांत, महत्व और आधुनिक चिकित्सा में बढ़ती भूमिका को किया रेखांकित

पांच राज्यों से जुड़ा है नेटवर्क: अब खुलेंगे कई गहरे राज 

Read More ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 का आयोजन : मुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, कहा- किसान सशक्त तो राष्ट्र समृद्ध, एग्रीटेक से बदलेगी खेती की तस्वीर

भंवरलाल और अब महावीर सुथार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह के कोलकाता, असम, बिहार, यूपी और झारखंड तक फैले नेटवर्क की कड़ियां जुड़ सकेंगी। यह गिरोह अब तक कितने कुंवारे लड़कों को अपना शिकार बना चुका है और कितनी लड़कियों की खरीद-फरोख्त की गई है, इस संबंध में अब बालोतरा पुलिस गहन पूछताछ करेगी।

Read More सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान

मगाराम केस में अब मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो चुकी है। इस पूरी कार्रवाई में सीआईडी क्राइम ब्रांच स्पेशल टीम के उप निरीक्षक शैलेंद्र शर्मा और कांस्टेबल बृजेश शर्मा की विशेष भूमिका और सहायक उप निरीक्षक शंकर दयाल शर्मा, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे इनामी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह बड़ी सफलता है। टीम के तकनीकी विश्लेषण और फील्ड इंटेलिजेंस के कारण ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ