अजमेर-ब्यावर क्षेत्र में पाइपलाइन व उच्च जलाशय निर्माण को स्वीकृति, 9.16 करोड़ की योजना पर काम शुरू

कार्यों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई 

अजमेर-ब्यावर क्षेत्र में पाइपलाइन व उच्च जलाशय निर्माण को स्वीकृति, 9.16 करोड़ की योजना पर काम शुरू

राज्य बजट 2025-26 में घोषित पेयजल सुदृढ़ीकरण योजनाओं के तहत पीसांगन, तबीजी और मसूदा क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने एवं उच्च जलाशय निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

जयपुर। राज्य बजट 2025-26 में घोषित पेयजल सुदृढ़ीकरण योजनाओं के तहत पीसांगन, तबीजी और मसूदा क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने एवं उच्च जलाशय निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। संबंधित कार्यों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है।

विभागीय जानकारी के अनुसार योजना को प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तीन अलग-अलग पैकेजों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक पैकेज के अंतर्गत क्षेत्रवार कार्यों की निविदा एवं तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रगति पर है। परियोजना के पूर्ण होने पर इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और जल वितरण में स्थिरता आएगी। स्थानीय निवासियों को पर्याप्त दबाव से नियमित पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा किया जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न
जूली ने मीडिया रिपोर्ट्स आधार पर कहा है कि कोटा से सामने आई यह शर्मनाक तस्वीर किसी एक मंत्री की...
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी
नीट पेपर लीक की जांच में सीकर बना बड़ा केंद्र, देशभर तक फैला था नेटवर्क
145 साल पुराने सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, प्रो. सुसान एलियास संभालेंगी जिम्मेदारी
NEET-UG रद्द होने पर आनंद कुमार का बड़ा बयान, बोले-चीन जैसी सख्ती से ही रुकेगा पेपर लीक
पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव नियुक्ति विवाद: बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- नियुक्ति नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट : एमओयू क्रियान्वयन की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक