अशोक गहलोत का केंद्र पर रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का लगाया आरोप, बोले- युवा कलाकार की कला का गला घोंटना बेहद निंदनीय

रेहान वाड्रा के साहस की सराहना की

अशोक गहलोत का केंद्र पर रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का लगाया आरोप, बोले- युवा कलाकार की कला का गला घोंटना बेहद निंदनीय
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के बीकानेर हाउस में युवा फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 से अधिक तस्वीरें हटाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने बीकानेर हाउस को राजस्थान की संपत्ति बताते हुए इसे कला का गला घोंटना, सेंसरशिप और लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया।

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के बीकानेर हाउस में युवा फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 से अधिक तस्वीरें हटाने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बीकानेर हाउस राजस्थान सरकार की संपत्ति है, इसलिए भाजपा सरकार की निगरानी में एक युवा कलाकार की कला का गला घोंटना बेहद निंदनीय है। 

प्रदर्शनी में दिल्ली के युवा आंदोलनों की कई तस्वीरें शामिल थीं। गहलोत के अनुसार, भाजपा को उसी सच से डर लगता है जो जनता के सामने आ जाए। उन्होंने रेहान की तिरंगे वाली दो तस्वीरें न हटाने की दृढ़ता की सराहना की और इसे लोकतंत्र पर हमला तथा सेंसरशिप का उदाहरण बताया। गहलोत ने भाजपा सरकार से सवाल किया कि सच्चाई बयां करने वाली तस्वीरें क्यों हटाई गईं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिक्योरिटी स्टाफ की ईमानदारी! एयरपोर्ट पर मिला रुपयों से भरा लिफाफा, फिर जो हुआ… सिक्योरिटी स्टाफ की ईमानदारी! एयरपोर्ट पर मिला रुपयों से भरा लिफाफा, फिर जो हुआ…
टर्मिनल-2 के पोर्च में रुपयों से भरा लिफाफा मिला तो सिक्योरिटी स्टाफ बनवारीलाल जाट ने ईमानदारी दिखाते हुए उसे लॉस्ट...
पंजाब विधानसभा में मिनट का सत्र, कई सवाल… अब भगवंत मान से इस्तीफे की मांग
करोड़ों की लागत से बने एमबीएस अस्पताल के नए आईपीडी भवन में सीवरेज की सड़ांध, मरीज बेहाल
बच्चों के भविष्य में रोशनी भर रही ऊषा, 7 बच्चों से शुरू हुई ‘तारे जमीन पर’ में अब 65 नौनिहाल
भारत-पोलैंड का 2030 तक व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य, मोदी ने कहा- रक्षा और तकनीक में सहयोग बढ़ेगा
कोटा में 32.54% मतदान, टोडीखेड़ली में ग्रामीणों ने किया बहिष्कार
Voice Of Youth: आस्था के साथ सुरक्षा हो पहली प्राथमिकता