अशोक गहलोत का दावा : कोई नाराजगी नहीं है, कोई नाराजगी ना अध्यक्षजी को, ना मुझे; एक होकर बनायेंगे सरकार 

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट

अशोक गहलोत का दावा : कोई नाराजगी नहीं है, कोई नाराजगी ना अध्यक्षजी को, ना मुझे;  एक होकर बनायेंगे सरकार 
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी में किसी भी तरह की नाराजगी की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने दावा किया कि पूरी कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव में सब मिलकर लड़ेंगे और राज्य में पुनः अपनी सरकार बनाएंगे।

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दावा किया है कि कांग्रेस के लोग एकजुट हैं और एक होकर चलेंगे तथा एक होकर सरकार बनाएंगे। गहलोत ने शुक्रवार को यहां मीडिया से बातचीत में गुरुवार को उनके आवास पर हुए कार्यक्रम के बाद हुई बातों को लेकर किए सवाल के जवाब में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके यहां हुए कार्यक्रम के बाद कोई गलत संकेत नहीं है। आदिवासी कार्यकर्ता उनसे केवल मिलने के लिए आए थे। उन्होंने कहा "हम सब एक हैं, एक होकर चलेंगे, एक होकर सरकार बनाएंगे और सरकार बननी निश्चित है। बाकी सब बातें छोड़ दो। कोई नाराजगी नहीं है, कोई नाराजगी ना अध्यक्षजी को, ना मुझे है।"

उन्होंने कहा " अध्यक्षजी क्या नाराजगी बताएंगे, कोई नाराजगी नहीं बताई उन्होंने। उनको तो जो महसूस हुआ, उन्होंने बता दी बात। इस प्रकार मैं समझता हूं कि कोई बात नहीं, पूरी कांग्रेस एकजुट है और अभी भी मैं बार बार कह रहा हूं , देश को जरूरत कांग्रेस की है। कांग्रेस उसके नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में एकजुट है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी की कीमतों में गिरावट, शुद्ध सोना 700 रुपए सस्ता वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी की कीमतों में गिरावट, शुद्ध सोना 700 रुपए सस्ता
वायदा बाजार की नरमी का असर जयपुर सर्राफा बाजार पर दिखा। सोमवार को चांदी 1,800 रुपए टूटकर 2,41,500 रुपए किलो...
साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़: म्यूल अकाउंट में पहुंच रही थी ठगी की रकम; फर्जी कॉल, एसएमएस, ओटीपी और फिशिंग लिंक से बनाते थे शिकार
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, सुबेदारगंज-भगत की कोठी के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
पंचायती राज चुनाव में पूरे राजस्थान में प्रत्याशी उतारेगी आप, बारां की जीत से बढ़ा उत्साह
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 3 दिवसीय फोगसी फर्टिलिटी रेगुलेशन कॉन्क्लेव-2026 का समापन
अखिलेश यादव के खिलाफ 10 शहरों में पोस्टरबाजी, 'आजम-अतीक और मुख्तार' का जिक्र, जानें पूरा मामला
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद