होली के खेल में रंगों के चुनाव को लेकर ज्योतिषियों ने दी सलाह

होलिका दहन 13 को रंग वाली होली 14 को 

होली के खेल में रंगों के चुनाव को लेकर ज्योतिषियों ने दी सलाह

हिन्दू धर्म में होली महापर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। 

जयपुर। चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च को होगा, जबकि रंग वाली होली 14 मार्च को खेली जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 13 मार्च को होगा। इसके अगले दिन 14 मार्च को रंगों का पर्व धुलंडी मनाई जाएगी। होली खेलने के लिए सभी रंगों का अपना-अपना महत्व है। ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो कई रंग हमारे लिए बहुत भाग्यशाली होते हैं, तो कई रंग परेशानी का कारण बनते हैं। होली खेलते समय यदि अपनी राशि के अनुसार रंगों का सही चुनाव करते हैं तो इससे खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ, खुशहाल और नकारत्मकता से दूर रख सकते है। हिन्दू धर्म में होली महापर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। 

जातकों को किस रंग से खेलनी चाहिए होली
मेष राशि- मेष राशि को लाल और पीले रंग से होली का त्योहार मनाना चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से आपके जीवन में प्यार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।
वृषभ राशि-  होली के दिन सफेद कपड़े पहनकर नारंगी और बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। 
मिथुन राशि- जातकों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
कर्क राशि- सफेद कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें धन, यश के साथ बेहद सुकून भी मिलेगा।
सिंह राशि- गोल्डन, पीले, लाल और नारंगी रंग से होली खेल सकते हैं। 
कन्या राशि- हरे, भूरे और नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से इस राशि के लोगों का आर्थिक संकट दूर होता है।
तुला राशि- तुला राशि के जातक सफेद और हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर होली खेलें। 
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को लाल, मैरून और पीले रंग से होली खेलने जाना चाहिए। 
धनु राशि- धनु राशि के जातकों को होली खेलने के लिए लाल और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। 
मकर राशि- मकर राशि के लोगों को होली जरूर खेलनी चाहिए, इसके लिए इन्हें नीले, काले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। 
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को होली खेलने के लिए काला, बैंगनी और लाल रंग के गुलाल का इस्तेमाल करना चाहिए। 
मीन राशि- मीन राशि के लोगों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इस राशि के लोगों को होली के दिन पीला रंग शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद ही होली खेलने जाना चाहिए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई