खराब मौसम बना बाधा, जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

मौसम में सुधार का इंतजार करने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल

खराब मौसम बना बाधा, जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
जयपुर में खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। बीती रात तेज हवाओं और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण मुंबई से जयपुर आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर सकी।

जयपुर। राजधानी जयपुर में खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। बीती रात तेज हवाओं और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण मुंबई से जयपुर आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर सकी। जानकारी के अनुसार फ्लाइट के पायलट ने रात करीब 2:20 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच किया, लेकिन खराब मौसम और सुरक्षित संचालन के मद्देनजर विमान को उतारना संभव नहीं हो पाया। काफी देर तक मौसम में सुधार का इंतजार करने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरलाइन प्रबंधन ने फ्लाइट को लखनऊ के लिए डायवर्ट करने का निर्णय लिया।

इसके चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं चंडीगढ़ से जयपुर आने वाली इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट भी खराब मौसम की वजह से प्रभावित रही। यह विमान करीब एक घंटे तक जयपुर एयरपोर्ट के आसपास होल्ड पर रहा। मौसम में आंशिक सुधार होने और आवश्यक क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम खराब होने के कारण देर रात और तड़के संचालित होने वाली उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत