अमित शाह के अलवर दौरे से पहले टीकाराम जूली का बड़ा हमला, बोले- भाजपा नेताओं से नहीं, जनता से पूछें जिले के हालात

भाजपा नेताओं से मिलने के बजाय आम लोगों से हाल-चाल लें तो हकीकत सामने आएगी

अमित शाह के अलवर दौरे से पहले टीकाराम जूली का बड़ा हमला, बोले- भाजपा नेताओं से नहीं, जनता से पूछें जिले के हालात
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर आगमन पर जनसमस्याएं सुनने का आग्रह किया। जूली ने नेशनल हाईवे की बदहाली, अधूरे मेट्रो प्रोजेक्ट, रद्द एयरपोर्ट, अरावली की परिभाषा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने का मुद्दा उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि वे अपने दौरे में अलवर आते समय जनता से हालात पूछें। जूली ने कहा कि शाह महाराजा भर्तृहरि की तपोभूमि अलवर आ रहे हैं। उन्होंने नेशनल हाईवे की बदहाली, अधूरे दिल्ली-अलवर मेट्रो प्रोजेक्ट, कोटकासिम एयरपोर्ट रद्द होने, सैनिक स्कूल न शुरू होने और डेयरी लोन के बोझ का जिक्र किया।

अरावली की परिभाषा बदलने और सरिस्का सीटीएच बदलाव पर भी सवाल उठाए। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने को तानाशाही बताया। जूली ने कहा कि दोनों पर्यावरण मंत्री अलवर से हैं, फिर भी समस्याएं बनी हुई हैं। भाजपा नेताओं से मिलने के बजाय आम लोगों से हाल-चाल लें तो हकीकत सामने आएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर