विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक : सदन की रणनीति और सरकार की प्राथमिकताओं  से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा, कहा- सदन लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच

संयमित ढंग से जवाब देने का आह्वान किया

विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक : सदन की रणनीति और सरकार की प्राथमिकताओं  से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा, कहा- सदन लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने ली विधायक दल की बैठक। सदन की रणनीति सहित जनहित के मुद्दों पर की चर्चा। सदन में जनभावनाओं को उठाना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी। सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों को मजबूती से सदन में रखने का आह्वान।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में आगामी सदन की रणनीति, सरकार की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि सदन लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और यहां जनभावनाओं को प्रभावी ढंग से उठाना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों को मजबूती से सदन में रखने तथा विपक्ष के आरोपों का तथ्यात्मक और संयमित ढंग से जवाब देने का आह्वान किया।

उन्होंने विकास योजनाओं, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन और प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी साझा की। मुख्यमंत्री ने विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता के साथ उठाने के निर्देश दिए। बैठक में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्रिमंडल के सदस्य तथा पार्टी विधायक उपस्थित रहे। दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने भी संगठनात्मक मजबूती और सदन में समन्वित भूमिका निभाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे भी रखे, जिन पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों से अनुशासन, एकजुटता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सदन की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Tags: meeting

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ