जल जीवन मिशन में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, 2,212 से अधिक गांव बने 'हर घर जल' प्रमाणित

सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी

जल जीवन मिशन में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, 2,212 से अधिक गांव बने 'हर घर जल' प्रमाणित
राजस्थान में जल जीवन मिशन के तहत 2,212 से अधिक गांवों को 'हर घर जल' प्रमाणित किया जा चुका है। पिछले दो महीनों में 705 नए गांव इस सूची में जुड़े हैं। राज्य में 93 प्रतिशत जलापूर्ति योजनाओं का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 35 जिलों की सुधार योजनाएं भी तैयार हो गई हैं।

जयपुर। राजस्थान में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक 2,212 से अधिक गांवों को 'हर घर जल' प्रमाणित किया जा चुका है। खास बात यह है कि पिछले मात्र दो महीनों में लगभग 705 नए गांवों को यह प्रमाणन मिला है, जो मिशन के तेजी से आगे बढ़ने का संकेत है। राज्य में जलापूर्ति योजनाओं के डिजिटलीकरण पर भी तेजी से काम हुआ है। अब तक 93 प्रतिशत योजनाओं के लिए सुजलम भारत आईडी तैयार की जा चुकी है, जबकि शेष योजनाओं के लिए राष्ट्रीय जल जीवन मिशन को अनुरोध भेजा गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में जल सेवा मूल्यांकन का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। शहरी क्षेत्रों को छोड़कर सभी ग्राम पंचायतों और गांवों में 100 प्रतिशत जल सेवा आंकलन पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए 40 में से 35 जिलों की जिला सुधार योजनाएं तैयार हो चुकी हैं। शेष पांच जिलों की योजनाएं भी 31 जुलाई, 2026 तक तैयार कर ली जाएंगी। इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि राज्य सरकार जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। मिशन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जलापूर्ति प्रणाली को तकनीकी रूप से भी अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था