चाकसू पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भैंस चोरी की दर्जनभर वारदातों का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

पिकअप वाहन और एक भैंस बरामद

चाकसू पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भैंस चोरी की दर्जनभर वारदातों का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

वृत क्षेत्र चाकसू में अलग-अलग स्थानों से हुई भैंस चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक भैंस भी बरामद की है।

जयपुर। वृत क्षेत्र चाकसू में अलग-अलग स्थानों से हुई भैंस चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक भैंस भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में चाकसू वृत क्षेत्र में करीब एक दर्जन चोरी की वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज, आईपीएस ने बताया कि बीते दिनों जयपुर दक्षिण जिले के थाना चाकसू, शिवदासपुरा, कोटखावदा एवं सांगानेर सदर थाना क्षेत्रों में अज्ञात चोरों द्वारा अलग-अलग स्थानों से भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था। इन घटनाओं को लेकर संबंधित थानों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे। भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू भवानी सिंह (आरपीएस) के निर्देशन में थाना चाकसू, शिवदासपुरा, सांगानेर सदर एवं कोटखावदा की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने वारदात स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं टोल प्लाजा फुटेज का गहनता से विश्लेषण किया तथा तकनीकी व परंपरागत पुलिस तरीकों से आरोपियों को चिन्हित कर डिटेन किया। पूछताछ के बाद सूरज नायक, मनीष नायक, देवा उर्फ देवराज उर्फ सुरेन्द्र नायक, पन्या उर्फ स्टेफनी नायक एवं राजवीर नायक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन एवं एक भैंस बरामद की है। अनुसंधान के दौरान आरोपियों ने वृत क्षेत्र चाकसू में करीब एक दर्जन भैंस चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। अन्य माल मशरूका की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार आरोपी
सूरज नायक उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कीरतपुरा, थाना चाकसू, जयपुर।
मनीष नायक उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम कीरतपुरा, थाना चाकसू, जयपुर।
देवा उर्फ देवराज उर्फ सुरेन्द्र नायक रामस्वरूप उर्फ रामसहाय 19 वर्ष, निवासी ग्राम कीरतपुरा, थाना चाकसू, जयपुर।
पन्या उर्फ स्टेफनी नायक उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम गरुड़वासी, थाना कोटखावदा, जयपुर।
राजवीर नायक उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कीलकीपा फाटक, थाना शिवदासपुरा, जयपुर।

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम
हाथी गांव में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हाथियों के लिए विशेष इंतजाम। राहत देने के लिए कूलर लगाए और...
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव