बीजेपी ऑफिस में बिजली ट्रिपिंग में बड़ा एक्शन : एसई को चार्जशीट, एईएन और एक कार्मिक सस्पेंड

जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

बीजेपी ऑफिस में बिजली ट्रिपिंग में बड़ा एक्शन : एसई को चार्जशीट, एईएन और एक कार्मिक सस्पेंड
बीजेपी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद के दौरान तीन बार बिजली गुल होने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है।** जांच में लापरवाही मिलने पर आरवीपीएन के अधीक्षण अभियंता आर.पी. गुप्ता को चार्जशीट, जबकि एईएन विपिन वर्मा और इलेक्ट्रीशियन बाबू सिंह को निलंबित किया गया। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा, बिजली व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

जयपुर। हाल ही में 11 जून को केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीजेपीफिस में मीडिया संवाद के दौरान तीन बार बिजली गुल होने के मामले में राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट ने 24 घंटे में ही शनिवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम ने एक अधीक्षण अभियंता को चार्जशीट दी है साथ ही एक एईएन और एक कार्मिक को सस्पेंड कर दिया है। 400 केवी जीएसएस हीरापुरा में 11 जून को ट्रिपिंग हो गई थी। इसके कारण जयपुर शहर के बड़े हिस्से में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी और इस दौरान बीजेपीफिस में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मीडिया से संवाद कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की गई और रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई हुई है।

जांच रिपोर्ट में पाई लापरवाही, इन पर गिरी गाज: जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता आरपी गुप्ता को चार्जशीट दी है। वहीं सहायक अभियंता 400 केवी जीएसएस हीरापुरा विपिन वर्मा और इलेक्ट्रीशियन-प्रथम बाबू सिंह को निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों कार्मिकों के मुख्यालय अतिरिक्त मुख्य अभियंता आईटी आरवीपीएन जयपुर कार्यालय रहेगा।

जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। प्रसारण तंत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही, बार-बार ट्रिपिंग या आम उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

-हीरालाल नागर, ऊर्जा मंत्री, राजस्थान।

Read More पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा सहकारिता का नया मॉडल, प्राथमिक टूरिस्ट गाइड सहकारी सोसायटी के आदर्श उपनियम जारी

Tags: BJP

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें