जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

अन्य अवैध उपकरण बरामद 

जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

पुलिस आयुक्तालय जयपुर की सीएसटी टीम ने अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर कार्रवाई करते हुए सुशील शर्मा और भोजराज प्रजापत को गिरफ्तार। मौके से 6 बड़े व 13 छोटे सिलेंडर सहित उपकरण जब्त। कार्रवाई विश्वकर्मा क्षेत्र में संयुक्त टीम ने की।

जयपुर। पुलिस आयुक्तालय की सीएसटी टीम ने अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में सिलेंडर और उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में सीएसटी आयुक्तालय की टीम ने अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।

विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओमप्रकाश के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त अपराध संजीव नैन के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। सीएसटी टीम को पुलिस थाना विश्वकर्मा क्षेत्र के श्रीराम कच्ची बस्ती, रोड नंबर 17 में अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद सीएसटी और रसद विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों- सुशील शर्मा और भोजराज (भोजराम) प्रजापत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 बड़े गैस सिलेंडर, 13 छोटे नॉन-आईएसआई सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और गैस रिफिलिंग में उपयोग होने वाले अन्य अवैध उपकरण बरामद किए।

Post Comment

Comment List

Latest News

वित्त विभाग ने दिए निर्देश, SASCI योजना के तहत 100 प्रतिशत आधार डीबीटी और SNA-SPARSH ऑनबोर्डिंग पर जोर   वित्त विभाग ने दिए निर्देश, SASCI योजना के तहत 100 प्रतिशत आधार डीबीटी और SNA-SPARSH ऑनबोर्डिंग पर जोर  
वित्त विभाग ने SASCI 2026-27 के तहत SNA-SPARSH डीबीटी प्रणाली लागू करने के निर्देश। विभागों को 10% पूंजीगत व्यय वृद्धि...
राजस्थान के हर जिले में एक्सपोर्ट हब हो रहा विकसित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- ODOP नीति से राजस्थान के कारीगरों को मिल रही वैश्विक पहचान
भारत-अमेरिका ने रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दोहराई प्रतिबद्धता, जनरल द्विवेदी ने कहा-दोनों सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा हुई
गांजा तस्कर को 7 वर्ष का कठोर कारावास, 50 हजार रुपए का जुर्माना
ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दिये जाने के पक्षधर हैं सम्राट चार्ल्स-3 : डोनाल्ड ट्रंप
1 मई से राजस्थान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से की सहयोग की अपील 
अनशन के दौरान कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत : कांवटिया अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला