राजस्थान रोडवेज मुख्यालय का बड़ा फैसला, मेडिकल अनफिट चालकों को मिलेगा वैकल्पिक काम

राजस्थान रोडवेज की चालकों को बड़ी राहत

राजस्थान रोडवेज मुख्यालय का बड़ा फैसला, मेडिकल अनफिट चालकों को मिलेगा वैकल्पिक काम
राजस्थान रोडवेज मुख्यालय ने चिकित्सा आधार पर अनफिट पाए गए 46 चालकों को गैर-ड्राइविंग वैकल्पिक कार्य सौंपने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, मेडिकल बोर्ड जांच में फिट मिले 7 चालकों को पुनः रूट पर भेजा जाएगा। डीजीएम (प्रशासन) निशा ने सभी इकाइयों को आदेश की पालना के निर्देश दिए हैं।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज मुख्यालय ने मेडिकल आधार पर अनफिट पाए गए चालकों को राहत देते हुए वैकल्पिक कार्य देने के निर्देश जारी किए हैं। रोडवेज मुख्यालय की ओर से 46 चालकों की सूची जारी कर उन्हें बस संचालन के अलावा अन्य उपयुक्त कार्यों में लगाने की अनुमति दी गई है। आदेशों के अनुसार इन कर्मचारियों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप कार्यालय या अन्य गैर-ड्राइविंग कार्य लिए जा सकेंगे। वहीं मेडिकल बोर्ड परीक्षण में 7 चालक फिट पाए गए हैं। रोडवेज प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन चालकों की नियमानुसार मार्गों पर ड्यूटी लगाई जाए।

रोडवेज की डीजीएम (एडमिन) निशा की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी इकाइयां आदेशों की पालना सुनिश्चित करें। इस निर्णय से लंबे समय से मेडिकल परीक्षण का इंतजार कर रहे चालकों को राहत मिलने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी