लाखों की चोरी की बड़ी वारदात : जेवरात व नकदी पर चोरों का हाथ साफ, जानें पूरा मामला
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही
चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार। घटना 18 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे से 19 मार्च 2026 शाम 6:30 बजे के बीच की बताई जा रही। पुलिस द्वारा संदिग्धों की तलाश के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली रही।
जयपुर। जामडोली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर स्थित सुमेल रोड पर चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर ली। घटना 18 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे से 19 मार्च 2026 शाम 6:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस संबंध में परिवादी योगेश शर्मा (39), पुत्र श्री रामचरण शर्मा, निवासी प्लॉट नंबर 70, लक्ष्मण नगर, विजयपुर रोड, ने जामडोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने मु.न. 97/2026 के तहत धारा 331(4) व 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार चोर घर से 4 सोने की चेन, 6 सोने की अंगूठियां, एक सोने का हार सेट, 4 सोने की चूड़ियां, करीब 4.5 ग्राम की एक सोने की अंगूठी, 1 लाख 60 हजार रुपये नकद और बच्चों की गुल्लकों में रखे लगभग 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा संदिग्धों की तलाश के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Comment List